{"_id":"46adef0fc3abb7664a6cdc3985e8884c","slug":"hypnotize-and-ran-away-with-women-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"किया सम्मोहन और दो महिलाओं के जेवर ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किया सम्मोहन और दो महिलाओं के जेवर ले उड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Apr 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चांदनी महल और पटेल नगर थाना क्षेत्र में दो बुजुर्ग महिलाओं को सम्मोहित कर बदमाश लाखों रुपये के जेवरात ले गए। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल को चांदनी महल क्षेत्र में रहने वाली मरियम बी (60) फल लेने के लिए चितली कबर मार्केट गई थीं। इस दौरान मार्केट में उन्हें दो युवक मिले। वे खुद को परिचित बताकर मरियम से बात करने लगे। दोनों उन्हें रिक्शे पर बैठाकर रामलीला मैदान के गेट पर ले गए।
विज्ञापन
मरियम ने बताया कि वहां पहुंचकर दोनों युवकों ने रुपये का बंडल दिखाकर उनसे सोने की चेन, कान के कुंडल और दो सोने की अंगूठी देने को कहा। मरियम ने अपने सारे जेवरात उतारकर उन्हें दे दिए और नोट का बंडल लेकर घर आ गईं। घर पहुंचने पर उन्होंने जब बंडल को खोलकर देखा तो उसमें सिर्फ पचास रुपये निकले। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाने में की।
विज्ञापन
इसी तरह साउथ पटेल नगर में रहने वाली कमला (65) की ईस्ट पटेल नगर में दुकान है। शुक्रवार शाम वह अपनी दुकान पर आ रही थीं। रास्ते में उन्हें करीब 40 वर्षीय व्यक्ति मिला। उसके साथ एक युवक भी था।
उक्त व्यक्ति ने कमला से कहा कि युवक के पास बस का किराया नहीं है। बुजुर्ग महिला ने उसे 10 रुपये दे दिए। इस दौरान दोनों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और अंगूठी व तीन तौले के दो कड़े उतरवाकर फरार हो गए।