फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 star hotel brawl court grants bail to ashish pandey for brandishing pistol police files charges

होटल में बंदूक लहराने वाले 'पिस्टल' पांडेय को मिली जमानत, पुलिस ने फाइल की चार्जशीट

Fri, 02 Nov 2018 02:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Nov 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
5 star hotel brawl court grants bail to ashish pandey for brandishing pistol police files charges
ashish pandey - फोटो : पीटीआई

राजधानी के पांच सितारा होटल में पिस्टल लहराने व धमकी देने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने 'बंदूकबाज' पांडेय को जमानत दे दी है। वहीं इस केस में दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी आशीष पांडेय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

विज्ञापन


कल ही आशीष पांडेय के वकीलों ने जमानत याचिका भी दायर कर दी थी जिसकी सुनवाई करते हुए अदालत ने पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय को जमानत पर रिहा कर दिया। पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी धर्मेंद्र के समक्ष दिल्ली पुलिस ने आशीष पांडेय के खिलाफ रास्ता रोकने, धमकी देने व आर्म्स एक्ट की धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने 18 दिन में चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने वाली है इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को मीडिया में आने के बाद आशीष के वकीलों ने जमानत याचिका दायर कर दी। पुलिस ने भी दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष पांडेय ने 18 अक्तूबर को सरेंडर किया था और तब से वह हिरासत में था। पेश मामले में इससे पहले दो बार आशीष पांडेय की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। ड्यूटी एमएम सुमित आनंद ने 19 अक्तूबर को, तो अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील राणा ने 23 अक्तूबर को आशीष को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

सत्र अदालत ने आशीष पांडेय की जमानत याचिका खारिज करते हुए अपनी तल्ख टिप्पणी में कहा था कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों को सही रास्ते पर लाने का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed