फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband stabs wife to death in Delhi s Mangolpuri

पत्नी को मार डाला: भाइयों को राखी बांधकर घर आई थी महिला, कहासुनी में पति लाया चाकू, पेट पर ताबड़तोड़ किए वार

Sun, 03 Sep 2023 11:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Sep 2023 11:01 PM IST
सार

चाकू लगाने से महिला वहीं गिर गई। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में महिला की मौत के बाद मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ दी गई है।

विज्ञापन
Husband stabs wife to death in Delhi s Mangolpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मंगोलपुरी में किसी बात पर कहासुनी में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। 31 अगस्त को महिला को घायल अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सीमा (38) पति अजीत झा और बेटी के साथ एच ब्लॉक मंगोलपुरी में रहती थी। अजीत कुछ दिन पहले तक पंजाब की एक फैक्टरी में काम करता था। फिलहाल वह बेरोजगार था। 31 अगस्त को पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से सीमा को चाकू मारने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि सीमा बयान देने की स्थिति में नहीं है। जांच करने पर पता चला कि किसी बात को लेकर उसकी पति से कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पति ने रसोई के चाकू से उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने सूचना के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पति अजीत की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि घटना से कुछ देर पहले सीमा मायके से भाइयों को राखी बांधकर घर आई थी।

विज्ञापन

घर आने के बाद उसकी किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। इस बीच अजीत रसोई से चाकू लाया और पत्नी के पेट में दो वार कर दिए। चाकू लगाने से सीमा वहीं गिर गई। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में सीमा की मौत के बाद मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed