फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband stabs wife 40 times to death in Gurgaon

पति ने चाकू से 40 वार कर सो रही पत्नी को उतारा मौत के घाट, शारीरिक संबंध का था विवाद

Mon, 04 Feb 2019 06:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
husband stabs wife 40 times to death in Gurgaon
मृतक वंशिका - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में दहेज और शारीरिक संबंध बनाने को लेकर युवक पंकज भारद्वाज ने अपनी पत्नी वंशिका उर्फ नेहा का बड़े ही निर्मम तरीके से कत्ल कर दिया। उसने अपनी पत्नी के सिर पर चोट मारने के बाद उसके पूरे शरीर को 40 से अधिक बार चाकुओं से गोंद डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपित ने बेड, फर्श और दीवार पर लगे खून के दाग धो दिए। 

विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मृतका को दहेज को लेकर परेशान करते थे। पति शारीरिक संबंध बनाने को लेकर हर वक्त उससे लड़ाई करता रहता था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दिल्ली के पटेल नगर निवासी महेश शर्मा ने सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी वंशिका उर्फ नेहा की शादी 28 अप्रैल 2017 को गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-1 निवासी पंकज भारद्वाज से हुई थी। शादी के तीन महीने बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोग नेहा को परेशान करते और ताने देते थे। पति पंकज उस पर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर तरह-तरह की यातनाएं देता था। इसको लेकर अनेक बार पंचायत भी हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को पंकज और नेहा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि पंकज ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इस बारे में नेहा ने अपने पिता महेश शर्मा को फोन कर तुरंत गुरुग्राम पहुंचने को कहा था, लेकिन उन्होंने पहले की तरह मामूली विवाद समझकर रविवार को गुरुग्राम पहुंचने की बात कही। आरोप है कि शनिवार देर शाम पंकज के पिता ने महेश शर्मा को फोन कर उनकी बेटी की मौत की खबर दी तो वह परिजनों सहित गुरुग्राम पहुंचे तो पाया कि नेहा के शरीर पर अनेक चोट और चाकू गोदने के निशान हैं। घर में दीवार और फर्श पर लगे खून के दाग धोए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर पवन चौधरी ने बताया कि मृतका के सिर पर किसी भारी चीज से तीन से चार बार वार किया गया था। इसके कारण खोपड़ी टूटकर दिमाग की नसें बाहर तक निकल आई थीं। नीचे गिरने के बाद गला, छाती, पेट, कमर पर 40 से अधिक बार उसके शरीर को चाकू से गोदा गया। बिसरा को जांच के लिए लैब भेजा गया है।   

    
परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति सहित अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया गया है।  
- नरेंद्र बिजरणियां, पुलिस उपायुक्त (अपराध), गुरुग्राम     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed