{"_id":"5ddf1c868ebc3e54827707eb","slug":"husband-said-divorce-thrice-snd-father-in-law-molested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने तीन बार कहा तलाक, ससुर ने किया दुष्कर्म, मामला अलवर में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने तीन बार कहा तलाक, ससुर ने किया दुष्कर्म, मामला अलवर में दर्ज
Thu, 28 Nov 2019 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
राजस्थान में एक 25 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर और एक अन्य रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। वहीं उस समय उसका पति उसे तीन बार तलाक बोल रहा था। इस मामले में भिवाड़ी में सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
युवती के अनुसार घटना के समय उसके देवर ने उसकी पिटाई भी की। दुष्कर्म करने वाला दूसरा व्यक्ति उसके ससुर का भाई था। पुलिस के अनुसार युवती के पति, देवर पर पिटाई और ससुर व उसके भाई पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
इसी थाने में एक और मामला
इसी पुलिस स्टेशन में एक अन्य मामला मंगलवार को दर्ज किया गया, जहां पति ने अपनी पत्नी को 17 नवंबर को फोन कॉल पर तीन बार तलाक कहा। लड़की ने पति, ससुर, सास और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। इन पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम और आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन