{"_id":"5d2721748ebc3e6d03542193","slug":"husband-informs-police-after-he-murders-his-wife-in-mid-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंच कर पति ने दी जानकारी, अवैध संबंध बना वारदात का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंच कर पति ने दी जानकारी, अवैध संबंध बना वारदात का कारण
Thu, 11 Jul 2019 05:22 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 11 Jul 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
मृतिका फरजाना
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी में पति के द्वारा ही अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। लोनी कोतवाली की खन्ना नगर कॉलोनी के रहने वाले आजाद ने बुधवार रात करीब 2 बजे अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आजाद ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी फरजाना का किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जब उसने अपनी पत्नी से इस बारे में बात की तो उसने इसका विरोध किया, इसीलिए आजाद ने गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या करने के बाद पति लोनी थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
आजाद 25 दिन पहले ही अपनी पत्नी फरजाना और दो बच्चो को सीमापुरी इलाके से लेकर लोनी में रहने के लिए आया था। अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी में अकसर झगड़े होते रहते थे।
विज्ञापन