फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband eyes on wife property wife hired a contract killer to get her husband killed

किसी फिल्म से कम नहीं ये मर्डर केस: पति की नजर थी पत्नी की प्रॉपर्टी पर, घरवाली ने सुपारी देकर मिटा दिया सुहाग

Thu, 20 Feb 2025 10:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Feb 2025 10:50 PM IST
सार

पुलिस ने इस संबंध में सोनू की पत्नी और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बग्गा सिंह (19) और सोनू की पत्नी सरिता (36) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
husband eyes on wife property wife hired a contract killer to get her husband killed
पत्नी ने कराई पति की हत्या - फोटो : freepik

विस्तार

सात महीने पहले हुई शादी के बाद युवक अपनी पत्नी की प्रॉपर्टी पर नजर रखने लगा। वह अपनी पत्नी की लाखों रुपये की दुकान को बेचना चाहता था। परेशान होकर पत्नी ने अपने पति की डेढ़ लाख की सुपारी देकर हत्या करवा दी। रूप नगर इलाके में हुई युवक सोनू नागर (48) की हत्या की गुत्थी को जिले के स्पेशल स्टाफ ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर सुलझा लिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में सोनू की पत्नी और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बग्गा सिंह (19) और सोनू की पत्नी सरिता (36) के रूप में हुई है। एक अन्य सुपारी किलर गुरप्रीत की पुलिस को तलाश है। पुलिस उसकी तलाश में पंजाब में छापेमारी कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि साजिश में सरिता की मां का भी हाथ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उतरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बंठिया ने बताया कि तीन फरवरी को एफसीआई गोदाम, शक्ति नगर के पास एक युवक की लाश मिली। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने पहचान के लिए मृतक के फिंगर प्रिंट लिए। उसके आधार पर 13 फरवरी को मृतक की पहचान सोनू नागर (48) के रूप में हुई। उसके खिलाफ 10 मामले दर्ज थे। पुलिस उसके परिवार तक गुलाबी बाग पहुंची।

विज्ञापन

सोनू की पत्नी सरिता ने बताया कि उसने अगने दिन गुलाबी बाग थाने में सोनू की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि दो युवक उसे अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गया गए थे। उसके बाद पति का कुछ नहीं नहीं पता चला। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर रोहित सारस्वत व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की।

ऐसे उठा सनसनीखेज वारदात से पर्दा...
शुरुआत में पुलिस को सोनू के परिवार पर शक हुआ। टीम ने सरिता और उसकी मां मिथिलेश के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। उसमें पंजाब के कुछ नंबरों से लगातार परिवार की बात हो रही थी। खासकर मिथिलेश के मोबाइल का लगातार इस्तेमाल हो रहा था। पुलिस को पता चला कि मुक्तसर साहिब के एक नंबर की लोकेशन सरिता के घर के पास की रही।

पड़ताल करने पर पता चला कि तीन फरवरी को यह नंबर गुलाबी बाग और शक्ति नगर के पास चालू हालत में मिला। उसी दिन पुरानी दिल्ली के होटल में आरोपियों के आने-जाने का रिकॉर्ड भी मिला।

इसके अलावा जिस दिन लाश मिली, उस दिन दो लोग सोनू को बेहोशी की हालत में बाइक के बीच में बिठाकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने नंबरों के आधार पर उनकी पहचान की। बाद में छापेमारी कर पुलिस ने एक आरोपी बग्गा सिंह को मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार कर लिया। इसका साथी मौके से भागने में सफल हो गया।

सरिता ने अपने घर पर करवाई थी हत्या...
सरिता के पहले पति स्वर्ण कुमार की आठ छह माह पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सरिता ने पहाड़गंज के रहने बदमाश सोनू से शादी कर ली। इस दौरान सोनू को सरिता की प्रॉपर्टी का पता चला। वह सरिता से प्रॉपर्टी बेचने के लिए कहता था। इस बात पर उनके बीच मनमुटाव रहता था। सरिता सोनू से पीछा छुड़ाना चाहती थी।

उसने एक जानकार के जरिए सुपारी किलर से बात की। डेढ़ लाख में सरिता ने दूसरे पति सोनू की हत्या की योजना बनाई। इस बीच बग्गा सिंह लगातार सरिता के संपर्क में रहा। तीन फरवरी की रात को सुपारी किलर सरिता के घर में दाखिल हुए। गला घोंटकर सोनू के शव को ठिकाने लगाया गया। बाद में शव को बाइक पर बीच में बिठाकर शक्ति नगर फेंक आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed