फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband dies after wife dies of cardiac arrest

दुखद: पत्नी की मौत के सदमे से पति की भी मौत

Wed, 25 Jun 2014 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jun 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
Husband dies after wife dies of cardiac arrest

दिल्ली से गुवाहाटी जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में एक महिला को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाने के बाद सदमे से उसके पति की भी कुछ ही मिनटों में मौत हो गई।

विज्ञापन


यह घटना मंगलवार की है। मंगलवार को राजस्थान के चुरू की रहने वाली 65 वर्षीय प्रेमलता स्पाइस जेट की दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट पर चढ़ी थीं।

उनके साथ उनके पति शांति लाल जैन (75) और दो अन्य रिश्तेदार भी यात्रा कर रहे थे। प्लेन के उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद प्रेमलता ने सीने में दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन


इसके बाद जहाज के कर्मचारियों को बताया गया और पायलट स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जहाज को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर ले आए।

फ्लाइट ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की। यहां से प्रेमलता को फौरन मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ ही मिनटों बाद पत्नी की मौत का सदमा लगने के कारण उनके पति की भी अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed