फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband cut ears his wife In Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में शराब के पैसे ना देने पर शराबी पति ने काटे पत्नी के कान

Tue, 22 Jan 2019 08:43 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jan 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
husband cut ears his wife In Greater Noida
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
दादरी कोतवाली के नई आबादी मोहल्ले में मंगलवार को शराब के लिए पैसा न देने पर एक व्यक्ति ने चाकू से पत्नी के कान काटकर कुंडल निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत दादरी कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नई आबादी मोहल्ले के हाथी वाली गली निवासी शकील की पत्नी पप्पी मोहल्ले में परचून की दुकान करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। पति हर समय शराब के नशे में रहता है। शराब के लिए पैसा नहीं देने पर आए दिन मारपीट करता है।
विज्ञापन


पत्नी दिन भर में दुकान पर जो पैसा कमाती है, वह उसे ले लेता है। मंगलवार को भी शकील शराब के लिए पैसा मांग रहा था। जब पत्नी ने पैसा देने से इंकार कर दिया तो पति ने चाकू से दोनों कान काट कर कुंडल निकाल लिए और वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने दादरी कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए दादरी सरकारी अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने उपचार कर महिला को जिला अस्पातल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन पीड़ित की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जिला अस्पताल नहीं जा सकी और उपचार के लिए भटकती रही है। 

अस्पताल चिकित्साधिकारी डाक्टर अमित कुमार का कहना है कि कान का कार्टिलेज कटने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इसकी सर्जरी की व्यवस्था सीएचसी पर नहीं है। 

साथ ही उसका सरकारी एंबुलेस में जिला अस्पताल भेजने का इंतजाम कराया जा रहा है। वहीं प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि पीडिता की शिकायत पर कार्रवाई कर उपचार के लिए दादरी स्वास्थ केंद्र को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट कर जांच की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed