फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband burnt his wife alive for not naming her property In Begumpur

प्रॉपर्टी के लिए पति बना हैवान: दिल्ली में महिला टीचर को लगाई आग, 15 साल पहले हुई थी शादी; बेटी ने खोला राज

Tue, 05 Mar 2024 03:10 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Mar 2024 03:10 PM IST
सार

दिल्ली के बेगमपुर में एक पति ने पत्नी को प्रॉपर्टी नाम नहीं करने पर हत्या कर दी। घर का निरीक्षण करने पर घर में गंभीर रूप से जली हुई एक महिला बदहवास हालत में मिली। 

विज्ञापन
husband burnt his wife alive for not naming her property In Begumpur
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली में संपत्ति के लिए हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक पति ने संपत्ति नाम न करने पर पत्नी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बेगमपुर पर एक पीसीआर कॉल मिली थी कि एक मकान में आग लग गई है, जहां कुछ लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मुख्य गेट अंदर से बंद पाया। इसी बीच फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया। घर का निरीक्षण करने पर घर में गंभीर रूप से जली हुई एक महिला बदहवास हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त ज्योति के रूप में हुई। वह निगम स्कूल में शिक्षिका थी। 2009 में डीटीसी में कंडक्टर राजवीर से शादी हुई थी। उनकी दो बेटी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, एक अन्य अस्पताल से राजवीर और उसकी दो बच्चियों के साथ भर्ती करने के संबंध में एक अन्य पीसीआर कॉल भी मिली। पुलिस टीम तुरंत इस अस्पताल पहुंची और पता चला कि घायल व्यक्ति मृत महिला का पति था। अस्पताल में भर्ती मृतक की एक बेटी ने बताया कि उसके पिता ने पिछली रात उसकी मां से झगड़ा किया था और मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की  जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed