फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband beats wife to death with rod in Delhi s Patel Nagar

चरित्र पर शक: पति को लगता था दूसरे पुरुष से हैं संबंध, गुस्से में रॉड से जान जाने तक महिला को पीटा, बीच में...

Tue, 08 Aug 2023 09:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Aug 2023 09:14 PM IST
सार

दूसरे युवक के साथ संबंध के शक में पति घनश्याम ने साइट पर शराब पी और वह पत्नी से झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान अचानक उसने पत्नी सावित्री पर रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद उसने एक के बाद एक कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Husband beats wife to death with rod in Delhi s Patel Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त सावित्री (35) के रूप में हुई है। हमले के दौरान बीच-बचाव कराने आए नीरज (30) पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। शोर-शराबा और हंगामा हुआ तो लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सावित्री और नीरज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सावित्री को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नीरज का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सावित्री के पति घनश्याम (40) को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली सावित्री की करीब 12 साल पहले सहारनपुर निवासी घनश्याम से शादी हुई थी। दोनों के यहां आठ साल की एक बेटी है। घनश्याम राजमिस्त्री है और उसकी पत्नी सावित्री निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी करते थे। दोनों दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी काम करते थे।

विज्ञापन

घनश्याम अक्सर काम छोड़कर काफी-काफी दिनों के लिए अपने गांव चला जाया करता था। गाजियाबाद में काम करने के दौरान सावित्री की पहचान नीरज नामक युवक से हुई। दोनों साथ में ही काम करते थे। घनश्याम पिछले कुछ दिनों से अपने गांव गया हुआ था। इस बीच सावित्री दिल्ली के पटेल नगर में एक निर्माणाधीन साइट पर नीरज के साथ काम करने लगी।

इस बीच रविवार को घनश्याम गांव से लौट आया। उसे लगता था कि नीरज और उसकी पत्नी के बीच कुछ चल रहा है। सोमवार रात को घनश्याम ने साइट पर शराब पी और वह पत्नी से झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान अचानक उसने सावित्री पर रॉड से हमला कर दिया। नीरज बीच-बचाव के लिए आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। हमले में उनकी सावित्री की मौत हो गई जबकि नीरज जख्मी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed