फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband attacked his sleeping wife with knife at home in Palwal

एक पति का खौफनाक चेहरा: घर में सो रही पत्नी पर चाकू से किए कई वार, मां को बचाने आई बेटी को भी किया जख्मी

Tue, 02 Apr 2024 05:53 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: श्याम जी. Updated Tue, 02 Apr 2024 05:53 PM IST
सार

हरियाणा के पलवल में एक पति ने चाकू से वार कर अपनी पत्नी को घायल कर दिया। वहीं, महिला को बचाने आई बेटी के ऊपर भी जानलेवा हमला किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
husband attacked his sleeping wife with knife at home in Palwal
चाकू से किया हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल में पति ने घर में सो रही पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बेटी बचाने के लिए आई तो उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कैलाश नगर निवासी मुकेश देवी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। रात के समय वह अपने घर में सोई हुई थी। सुबह करीब पांच बजे अचानक उसका पति यशवीर आया और चाकू से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी पति ने उसके मुंह व शरीर पर काफी वार किए। पीडि़ता की चीख सुनकर उसकी बेटी पायल उसे बचाने के लिए आई तो आरोपी ने पायल पर भी हमला कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति शराब पीने का आदि है। घायल अवस्था में दोनों मां-बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में पीडि़ता के शरीर पर डॉक्टर ने छह चोट लगी दिखाई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed