{"_id":"5f201ad4e1eb6d196c218d70","slug":"husband-and-in-laws-arrested-by-bulandshahr-police-in-varisha-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरीशा हत्याकांड: मृतिका के पति और सास-ससुर गिरफ्तार, कल ट्रॉली बैग में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरीशा हत्याकांड: मृतिका के पति और सास-ससुर गिरफ्तार, कल ट्रॉली बैग में मिला था शव
Tue, 28 Jul 2020 06:05 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
पति और सास ससुर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर पुलिस ने मंगलवार को अहम जानकारियों के आधार पर वरीशा हत्याकांड में संलिप्त मृतका के पति व सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि साहिबाबाद थानाक्षेत्र के न्यू हिंडन विहार के पास जीटी रोड के किनारे खाली पड़ी जमीन पर सोमवार सुबह ट्रॉली बैग में एक महिला का शव मिला था।
विज्ञापन
पुलिस दिनभर महिला की शिनाख्त के प्रयास में लगी रही थी। देर शाम पता चला था कि महिला अलीगढ़ के जलाली कस्बे की रहनी वाली थी। उसका ससुराल बुलंदशहर के इस्लामनगर में है। दिल्ली के उत्तर नगर में रहने वाले महिला के मामा ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बुलंदशहर निवासी अपनी भांजी की शिनाख्त की थी।
विज्ञापन
न्यू हिंडन विहार में सुबह टहलने निकले लोगों ने ट्रॉली बैग देखकर पुलिस को सूचना दी थी। साहिबाबाद एसएचओ अनिल शाही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बैग खोला। बैग में महिला का शव मिला।
विज्ञापन
उसके हाथ-पैर चुन्नी से बंधे हुए थे। उसके बाद पहचान के लिए पुलिस की छह टीमों को दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य जिलों में लगाया गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान के एक हजार से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुपों में मृतका की फोटो शेयर कराई थी।
इसके बाद उत्तम नगर दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने महिला की शिनाख्त अपनी भांजी वरीशा (20) के रूप में की थी। उन्होंने बताया कि वरीशा का निकाह नगर कोतवाली बुलंदशहर के इस्लामनगर निवासी आमिर के साथ हुआ था।
25 जुलाई को वरीशा की मां ने बुलंदशहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।