फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband and his friend arrested in murder case of woman in Delhi s Jaffrabad area

चरित्र पर संदेह में ली जान: दोस्त से संबंध के शक में पत्नी का किया कत्ल, पति से बार-बार करती थी ऐसी जिद

Mon, 19 Sep 2022 08:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 19 Sep 2022 08:53 PM IST
सार

आरोपी पति शाहदेन ने दोस्त आसिफ के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी। बीते शुक्रवार को दोनों ने देर रात तक पार्टी की और शनिवार तड़के पांच बजे दोनों घर पहुंचे थे। घर पहुंचते ही आरोपियों ने झगड़ा कर फातिमा की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Husband and his friend arrested in murder case of woman in Delhi s Jaffrabad area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में महिला फातिमा उर्फ जारा (22) की गला रेतकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि महिला के पति ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति शाहदेन मलिक उर्फ शान उर्फ सुहैब (23) और उसके दोस्त मोहम्मद आसिफ (19) को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल शाहदेन ने एक साल पूर्व ही अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ फातिमा से शादी की थी। शादी के बाद शाहदेन उसके चरित्र पर शक करने लगा था। इसके अलावा फातिमा भी शाहदेन से अपने घर ले जाने की जिद करती थी। इन सब की वजह से दोनों के बीच नोकझोंक होती थी। परेशान होकर शाहदेन ने उसे रास्ते से हटाने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

गला रेतने के अलावा कमर पर भी किया गया हमला
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि शनिवार सुबह जाफराबाद थाना पुलिस को गली नंबर-13, विजय मोहल्ला, मौजपुर में एक महिला की हत्या की खबर मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पहली मंजिल स्थित कमरे पर फातिमा का शव बरामद हुआ। उसका गला रेतने के अलावा कमर पर भी धारदार हथियार से कट के निशान थे। जांच करने पर पता चला कि फातिमा पिछले करीब डेढ़ महीने से मकान में अपने पति शाहदेन उर्फ शान के साथ रह रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति ने दोस्त के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या
पुलिस को जांच करने पर महिला का पति फरार मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के लिए इंस्पेक्टर भानु प्रताप, एसआई देवेंद्र व अन्यों की टीम को लगाया गया। टीम ने शाहदेन के पुराने मुस्तफाबाद स्थित घर पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी वहां से गायब मिले। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस की टीम ने रविवार को मुस्तफाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान शाहदेन ने फातिमा की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त आसिफ के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।

विज्ञापन

मुलाकात के कुछ दिनों बाद फातिमा से हो गया था प्यार
पुलिस की एक टीम ने आरोपी आसिफ को भी टेंट वाले स्कूल मुस्तफाबाद के पास से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान शाहदेन ने बताया कि उसके परिवार का स्क्रेप का कारोबार है। कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात सरस्वती विहार, शकूरपुर निवासी फातिमा से हुई। दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। कुछ दिनों रिलेशन में रहने के बाद शाहदेन ने फातिमा से निकाह कर लिया। 

निकाह के बाद दोनों रहे अलग-अलग
पूछताछ में पता चला है कि शुरुआत में दोनों अलग-अलग वजीराबाद व लक्ष्मी नगर में रहे, लेकिन पिछले करीब डेढ़ महीने से दोनों एक साथ मौजपुर में रह रहे थे। शाहदेन को लगता था कि फातिमा के उसके पुराने दोस्त से संबंध हैं। इसको लेकर उसने कई बार उसे धमकाया भी था। वहीं शाहदेन का परिवार फातिमा को पसंद नहीं करता था। लेकिन इसके बाद भी वह ससुराल जाने की जिद करती थी।

जिस पर शाहदेन ने दोस्त आसिफ के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की योजना बना दी। शुक्रवार को दोनों ने देर रात तक पार्टी की। शनिवार तड़के पांच बजे दोनों घर पहुंचे। घर पहुंचते ही आरोपियों ने झगड़ा कर फातिमा की हत्या कर दी। बाद में ऑटो में सवार होकर आनंद विहार पहुंचे और यूपी भाग गए। अगले दिन दिल्ली आने पर दोनों को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed