फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hungama in faridabad

फरीदाबाद में सड़क पर लाश रखकर हंगामा

Sun, 03 Aug 2014 11:59 PM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hungama in faridabad

फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी निवासी एक युवक की आगरा में हुई हत्या के विरोध में मृतक के परिजनों ने रविवार सुबह बाटा मोड़ के पास शव रख कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामा कर रहे परिजनों का आरोप था कि युवक का अपहरण करके उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


मामला रविवार सुबह करीब 9:45 बजे का है, डबुआ कॉलोनी निवासी कुछ लोग मृतक सोनू का शव लेकर बाटा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी गुस्साए लोग शांत नहीं हुए। लोग करीब पौन घंटे तक हंगामा करते रहे, इस दौरान मृतक के परिजनों ने सोनू की अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया। काफी देर बाद रोजगार एवं श्रम मंत्री शिव चरण लाल शर्मा के पहुंचने और आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुई हत्या

Hungama in faridabad

डबुआ कॉलोनी निवासी सोनू कॉलोनी में बिल्डिंग मैटिरियल का काम करने वाले व्यापारी अनूप की गाड़ी पर चलाता था। अनूप के पिता भगवान दास आगरा के जगनेर ब्लॉक के गांव रिछौहा के पूर्व प्रधान हैं। बताया गया है कि भगवानदास का गांव के ही शैलू व देवेन्द्र नामक युवकों से किसी प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था।

करीब चार दिन पहले बृहस्पतिवार को अनूप चालक सोनू के साथ आगरा के भमनई रोड स्थित अपने गोदाम पर गया था। इसी दौरान गोदाम पर शैलू व देवेन्द्र ने हमला कर अनूप पर गोली चला दी। लेकिन गोली अनूप के चालक सोनू को लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सोनू का आगरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार रात सोनू के शव को फरीदाबाद लाया गया। लेकिन हत्या से गुस्साए परिजनों ने रविवार सुबह शव को रख कर जाम लगा दिया।

परिजनों का क्या है आरोप

Hungama in faridabad

हंगामे के दौरान मृतक सोनू के परिजनों का आरोप था कि अनूप ही सोनू को अपहरण करके आगरा ले गया था और वहां पर उसकी हत्या करवा दी।

इस मामले में डबुआ कॉलोनी पुलिस का कहना है कि मृतक की हत्या मामला आगरा के शाहगंज थाने में दर्ज है। पुलिस की टीम मामले की जानकारी के लिए वहां भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed