फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HUDA warned alcohol stores to seal their shops for outstanding rent

ग्रीन बेल्ट का किराया न देने वालों की दुकानें होंगी सील

Tue, 17 Jun 2014 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 17 Jun 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
HUDA warned alcohol stores to seal their shops for outstanding rent

हुडा की ग्रीन बेल्ट चलाने वाले शराब अहाते के संचालको पर किराये का भुगतान न करने का आरोप है।

विज्ञापन


27 दुकानदारों में 10 दुकानदारों को हुडा ने डिफाल्टर घोषित कर दिया है। हुडा प्रशासक ने आबकारी विभाग कराधान उपायुक्त को इनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।

हुडा की ग्रीन बेल्ट पर दो साल से 27 शराब ठेकेदारों ने जगह किराए पर लिया है। इसमें 17 दुकानदारों की ओर से मामूली किराया समय पर जमा कराया गया है। जबकि दस दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने अब तक कोई किराया नहीं जमा किया है।
विज्ञापन


इनके पास हुडा का एक करोड़ रुपए से लेकर 50-50 लाख रुपया किराया बकाया है। हुडा संपदा विभाग की ओर से नोटिस का इन पर अब तक कोई असर नहीं हुआ है।

हुडा प्रशासक पीसी मीणा ने सोमवार को हुडा संपदा अधिकारी व आबकारी विभाग के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में हुडा प्रशासक ने आबकारी विभाग को निर्देशा दिया कि वह अपने ठेकेदारों के साथ बैठक कर बकाया रकम जमा करवाए अन्यथा उनके सीलिंग की तैयारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा जब इन दुकानों को सील करना होगा तो आबकारी विभाग संयुक्त रुप से साथ रहेगा। शराब माफियाओं पर हुडा की ग्रीन बेल्ट का लगभग आठ करोड़ रुपया बकाया है। हुडा प्रशासक ने बताया कि जल्द ही बकायेदारों के अहातों को सील करने की योजना तैयार की जाएगी।


शराब माफिया संग सांठ-गांठ करने वालों पर गिरेगी गाज
हुडा संपदा विभाग को ग्रीन बेल्ट का किराया नहीं मिला। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके लिए कौन जिम्मेवार है। हुडा प्रशासक की ओर से विभाग के लोग मिली भगत करने वालों को चिह्ति कर कार्रवाई करने के संकेत दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed