{"_id":"56f276e14f1c1bf337f14d24","slug":"how-to-reach-the-house-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर कैसे पहुंचे घर, बड़ी मुश्किल है ड़गर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर कैसे पहुंचे घर, बड़ी मुश्किल है ड़गर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 24 Mar 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
होली पर बसों में उमड़ी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर कोई अपने परिवार के साथ होली के रंगों में सराबोर होना चाहता है। हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी रहती है। यही जल्दबाजी दुल्हेंड़ी पर्व से एक दिन पहले रेलवे और हरियाणा रोडवेज पर भारी पड़ी।
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ के आगे ट्रेनों में सीट कम पड़ गईं तो बसों का हाल भी बुरा रहा। देर शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। किसी ने छत पर तो किसी ने लटककर सफर किया।
विज्ञापन
दोपहर बाद मथुरा व आगरा जाने वाली ट्रेनों में भी घर जाने वालों की भारी भीड़ रही। ओल्ड, न्यूटाउन, बल्लभगढ़ और पलवल स्टेशन के टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
दुल्हेंड़ी पर्व बृहस्पतिवार को है। जिसके चलते बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर के लिए रवाना हुए। शहर के सभी मुख्य चौराहे व बस स्टैंड पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
बसों के अंदर जगह न मिलने पर यात्रियों को जान जोखिम में डालकर छत पर बैठकर सफर करना पड़ा। सबसे बुरा हाल अलीगढ़, मथुरा और आगरा रूट का था।बल्लभगढ़ में फ्लाईओवर और मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते कई जगह से रास्ता बंद किया हुआ है।
ऐसे में हाईवे से गुजरने वाली बसों के इंतजार में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरह बड़ी संख्या मं यात्री घंटों खड़े होकर बसों का इंतजार करते हुए पूरे दिन दिखाई दिए।
होली पर्व पर विशेष सुविधा देने की बात कहने वाला रोडवेज भी यात्रियों की संख्या के आगे लाचार दिखाई पड़ा। बसों की कमी के कारण डग्गामार वाहनों ने जमकर चांदी काटी और यात्रियों से मनमाने रूपये वसूले। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई, क्योंकि बस आते ही उसमें सवार होने के लिए मारामारी मच रही थी।