{"_id":"57091e504f1c1b9a20c810c9","slug":"how-to-get-rid-of-odd-even-in-delhi-from-15-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए, इस बार ऑड ईवन में किसे मिली छूट और कैसे कट जाएगा आपका चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, इस बार ऑड ईवन में किसे मिली छूट और कैसे कट जाएगा आपका चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:16 PM IST
सार
- सम विषम में दिल्ली सरकार ने स्कूल बच्चे छोड़ने वाले अभिभावकों को दी कंडीशनल राहत
- केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ नौ कार्य दिवस में अधिकतम पांच दिन की दिक्कत, कारपूलिंग करें लोग
- केजरीवाल उनका कैबिनेट छूट से रहेगा बाहर, कहा कि दिल्लीवालों की मदद से फिर होगा सफल
- 3248 ट्रिप लगाएगी मेट्रो, रुटीन में 2994 लगाती है मेट्रो, 6000 बसें सड़कों पर उतरने को तैयार है
- एमसीडी चुनाव की घोषणा को देखते हुए सरकार ने चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयोग के वाहनों को भी छूट दी
- दूसरे चरण की सफलता के बाद इसे महीने में 15 दिन लागू किए जाने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी 15 अप्रैल को सम विषम फॉर्मूला के दौरान स्कूली बच्चों को निजी कार में स्कूल छोड़ने वाले अभिभावकों को सशर्त छूट दी गई है। मसलन उन्हें तभी तक छूट मिलेगी जब तक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म में कार में बैठा है। स्कूल छोड़ने जाते समय तो चालान नहीं कटेगा लेकिन लौटते समय चालान कट जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह दोपहर स्कूल लेने जाते समय चालान कट जाएगा लेकिन लौटते समय बच्चा साथ होगा तो छूट नहीं मिलेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह मुश्किल फैसला था। इसलिए दिल्लीवालों से अपील है कि कारपूलिंग के जरिए इस समस्या से बचे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने सम विषम फॉमूर्ल के दूसरे चरण के नियमों के बारे में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों की राय लेने के बाद इसे दोबारा लागू किया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह इसे पहले फेज की तरह इस बार सफल बनाएंगे।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि इस फॉमॅूले को सरकार हमेशा के लिए लागू करने जा रही है तो इस पर मुख्यमंत्री का कहना है कि फिलहाल ऐसा नहीं है। लेकिन, दूसरे चरण की सफलता के बाद इसे महीने में 15 दिन लागू किए जाने पर विचार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस बार 15-30 अप्रैल के बीच सिर्फ 9 कार्य दिवस है। इसमें एक व्यक्ति को अधिकतम चार से पांच दिन की समस्या होगी। वह यार दोस्तों, पड़ोसियों के साथ मिलकर कारपूलिंग से इस समस्या को समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि इसे छोड़कर सभी व्यवस्था पहले फेज के सम विषम की तरह लागू होगा।
केजरीवाल ने बताया कि यह सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक लागू होगा। रविवार को पूरे दिन छूट मिलेगी। वह खुद और उनके मंत्री इस छूट के दायरे से बाहर रहेंगे। बाकी वीआईपी को पहले की ही तरह छूट मिलती रहेगी। लेकिन मेरी अपील है कि छूट पाने वाले भी इस नियम को मानें।
केजरीवाल ने बताया कि इस बार भी नियम नहीं मानने वालों पर 2000 रुपये का जुर्माना लगेगा। हालांकि इस बार दिल्ली में एमसीडी चुनाव की घोषणा को देखते हुए सरकार ने चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयोग के वाहनों को छूट दी है। अकेली महिला को 12 साल तक के बच्चे के साथ कार चलाने की इस नियम में छूट है।
परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस मौके पर बताया कि सम विषम को लेकर 90 फीसदी तैयारियां पूरी कर दी गई है। हेल्पलाइन नंबर भी शुरू कर दिया गया है अगर कोई सुझाव या जानकारी चाहता है तो ले सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण मापने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मेट्रो इस बार पिछली बार की 3192 ट्रिप के बजाए 252 अधिक 3248 ट्रिप लगाएगी। जबकि रुटीन में 2994 ट्रिप लगाती है मेट्रो। जबकि 6000 बसें भी उतरने के लिए तैयार है। गरमी के चलते मेट्रो में भीड़ रहने की उम्मीद है इसलिए अतिरिक्त टिकट काउंटर के साथ सीआईएसएफ के जवान भी तैनात रहेंगे।
वीआईपी समेत इन्हें मिलेगी छूट
odd even
फैक्ट फाइल
15-30 अप्रैल के बीच सम विषम लागू होगा।
5000 वालंटियर्स तैनात होंगे।
400 पूर्व सैनिकों की इनफोर्समेंट टीम होगी।
120 मोबाइल टीम चालान करेगी।
2000 रुपये का चालान कटेगा।
3248 ट्रिप मेट्रो लगाएगी इस दौरान।
6000 बसें सड़कों पर उतरने को तैयार है।
2500 से ज्यादा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी तैनात होगी।
वीआईपी समेत इन्हें मिलेगी छूट
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के उपराज्यपाल, भारत के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों को छूट, लोकसभा व राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष, सभी राज्य व केंद्रशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री को छोड़कर, सुप्रीम के जजों को, लोकसभा व राज्य सभा के उपाध्यक्ष को, दिल्ली हाईकोर्ट के जज, केंद्र शासित राज्यों के एलजी को, लोकायुक्त को, इमरजेंसी वाहन (एंबुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड, अस्पताल, जेल) को छूट, इनफोर्समेंट व्हीकल (परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, पैरामिलिट्री फोर्स) को, रक्षा मंत्रालय के वाहनों को, दूतावासों के सीडी नंबर वाले वाहनों को, एसपीजी सुरक्षा वाले वाहनों को, सीनजी चालित वाहन, मेडिकल इमरजेंसी पर निजी वाहनों को भी, महिला चालक के कार को और विकलांग चालक व सवारी वाले वाहनों को छूट मिलेगी।
स्कूली बच्चों को संबोधित करेंगे केजरीवाल
सम विषम को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछली बार की तरह इस बार भी बच्चों से बात करेंगे। आगामी 13 अप्रैल को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक आयोजन होगा जिसमें स्कूल बच्चे शिरकत करेंगे। केजरीवाल उन्हें संबोधित करेंगे। उनके सम विषम को लागू कराने के लिए अपने घर में पड़ोस में प्रचार करने के लिए प्रेरित करेंगे।