{"_id":"1469978d5291b4419d3f0619cbeaae61","slug":"how-to-cure-burning-of-firecrackers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी: पटाखों से जलने पर अपनाएं ये उपाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी: पटाखों से जलने पर अपनाएं ये उपाए
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 11 Nov 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर दिवाली पर पटाखे जलाते हैं तो सावधानी जरूरी है। लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
पटाखे के शोर शराबे को देखते हुए डॉक्टर थोड़ी सावधानी से दीपावली मनाने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पटाखे की वजह से अमूमन जलने की शिकायत होती है।
झुलसने पर क्या करें
-एंटीबायोटिक क्रीम का प्रयोग करें
-तुरंत कपडे़ उतार दें
-साफ चादर में लपेटें
-जलने पर बैक्टिरिया फ्री पट्टी लगाइए
-हल्दी का पानी जले हुए हिस्से पर लगाना चाहिए। इससे दर्द कम होता है और आराम मिलता है
-जलने पर नारियल का तेल लगाएं। इससे जलन कम होगी और आराम मिलेगा।
-जलने पर बर्फ की सेकाई न करें। इससे फफोले पड़ने की ज्यादा संभावना होती है
-जली हुई जगह पर रुई मत लगाइए, क्योंकि इसके चिपकने से जलन होती है
-आंख में धुआं लगने पर ठंडे पानी से धोएं
-पटाखे की रौशनी लगने के बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें
(बर्न सर्जन डॉ. नीरज मेहता व वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार से बातचीत पर आधारित)