{"_id":"5c9229afbdec2214485590c8","slug":"honor-killing-in-gautam-buddha-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झूठी शान की खातिर बेटी के प्रेमी की हत्या, आरोपियों ने शव को लगाया ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी शान की खातिर बेटी के प्रेमी की हत्या, आरोपियों ने शव को लगाया ठिकाने
Wed, 20 Mar 2019 05:23 PM IST
शाहरुख खान
भाषा, नोएडा
भाषा, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Mar 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्धनगर के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के खैरपुर गांव में झूठी शान की खातिर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक दलित था जिसके आरोपी की बेटी से प्रेम संबंध थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना इकोटेक- 3 क्षेत्र के खैरपुर गांव के पास 17 मार्च को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद यह बात संज्ञान में आई कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी।
मृतक के भाई भूपेंद्र निवासी खुर्जा देहात की शिकायत पर प्रदीप तथा राधे नामक लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने बताया कि मृतक दलित था और आरोपी दूसरी जाति से हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक बृजभान के आरोपी प्रदीप की बेटी से प्रेम संबंध थे। आरोपियों ने दोनों को एक-दूसरे से मिलने से मना किया था, लेकिन दोनों एक-दूसरे से शादी करने पर अड़े थे।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जब युवती ने अपने घर वालों की बात नहीं मानी तो उन्होंने बृजभान की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को गांव खैरपुर के पास फेंक दिया।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।