फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Home Ministry decides to stop door to door screening in all areas of Delhi to undertaken in containment zones on priority basis

दिल्ली : गृह मंत्रालय ने लिया डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग रोकने का फैसला, पहले कंटेनमेंट जोन में प्राथमिकता से होगी जांच

Mon, 29 Jun 2020 09:20 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 29 Jun 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Home Ministry decides to stop door to door screening in all areas of Delhi to undertaken in containment zones on priority basis
गृह मंत्रालय - फोटो : PTI

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सभी इलाकों में कोरोना वायरस की डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग को रोकने का फैसला किया है ताकि इसे प्राथमिकता से कंटेनमेंट जोन में किया जा सके। दिल्ली सरकार ने केंद्र के निर्देशों पर 6 जुलाई तक 35 लाख से अधिक घरों की डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग प्राथमिकता के आधार पहले कंटेनमेंट जोन में की जाएगी। यह प्रक्रिया 6 जुलाई तक पूरी की जाएगी, पहले इसे 30 जून तक पूरा किया जाना था। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 435 हो जाने की वजह से स्क्रीनिंग की अवधि को आगे बढ़ाया गया है। इसके बाद पूरी दिल्ली में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग की जाएगी। 
विज्ञापन


कोरोना की स्क्रीनिंग के लिए 11 जिलों में टीमें तैनात
जानकारी के मुताबिक 27 जून को   दिल्ली में कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग को लेकर दिल्ली सरकार ने हर जिले में 100 टीमें तैनात की थी। सभी 11 जिलों में 1100 टीमें तैनात की गई थीं। हर टीम में दो सदस्य हैं, जो घर-घर जाकर सर्वे का काम करेंगे। इनमें एएनएम और आशा वर्कर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन जिलों में संक्रमण ग्रस्त रोगी ज्यादा नहीं हैं, वहां दिल्ली सरकार ने इसमें निगम कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया। 6 जुलाई तक सर्वे की प्रक्रिया को पूरा करने की डेटलाइन भी दी गई थी । हर टीम के पास एक टैबलेट है जिसमें जानकारी ऑनलाइन ही क्षेत्र से भेजी जाएगी और दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर यह प्रदर्शित होगी। इसके लिए एसएस कोरोना एप तैयार किया गया।


एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आशा और एएनएम कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। जरूरत के अनुसार सर्वे के लिए निगम के शिक्षक, कर्मचारी और निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की स्थानीय स्तर पर मदद ली जा सकती है। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय की बैठक में दिशा-निर्देश मिलने के बाद 30 जून तक सभी कंटेनमेंट जोन और 6 जुलाई तक दिल्ली के सभी क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed