{"_id":"772322e8988383d300a30c8edc558586","slug":"home-expo-india-2014-starts-from-15th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ 'होम एक्सपो इंडिया-2014'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ 'होम एक्सपो इंडिया-2014'
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 16 Apr 2014 04:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में घरेलू और सजावटी उत्पादों का संगम ‘होम एक्सपो इंडिया’ का चार दिवसीय मेगा ट्रिपल शो एक्सपो सेंटर और मार्ट में 15 अप्रैल से शुरू हुआ।
विज्ञापन
18 अप्रैल तक चलने वाले शो में दुनिया भर के 350 से अधिक प्रतिभागी तीन प्रीमियम सोर्सिंग सेग्मेंट में अपने बेहतरीन उत्पादों की पेशकश करेंगे।
होम इंडिया एक्सपो -2014 के अध्यक्ष वीएस गोयल ने बताया कि शीर्ष खरीदारों, महत्वपूर्ण कंपनियां, चेन स्टोर्स, बुटीक मालिक और प्रमुख बाजारों अमेरिका, यूरोपीय संघ, लैटिन अमेरिका, मध्य एशिया और अफ्रीकी महाद्वीपों के इंटीरियर डिजाइनरों ने शो में आने की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इंडो-फ्रेंच आधुनिक नृत्य महोत्सव शुरू
विज्ञापन
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडिक्रॉफ्ट (ईपीसीएच) के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि शो में भारत के चुनिंदा क्षेत्रों की विशेषताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस दिशा में जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के उत्पादों का एक अलग मंडप लगाया जाएगा। यहां के फर्नीचर अधिकांशत: अखरोट की लकड़ी से बनाए जाते हैं।
शो का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू 16 अप्रैल को इंडिया एक्सपो सेंटर के बोर्ड रूम में इंडियन हैंडिक्राफ्ट्स एंड गिफ्ट फेयर (आईएचजीएफ ) दिल्ली -2014 से भी पर्दा उठाना है।
मेले के दौरान 17 अप्रैल को बोर्ड रूम में अमेजन डॉट कॉम द्वारा हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए ई कॉमर्स पर एक संगोष्ठी पावर ऑफ ई कॉमर्स का आयोजन भी किया जाएगा।