{"_id":"60b56aba2d40e95110d80c6996c3a7f8","slug":"holly-railway-trains-will-increase-on-demand-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली : ट्रेनों में आन डिमांड कोच बढ़ाएगा रेलवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली : ट्रेनों में आन डिमांड कोच बढ़ाएगा रेलवे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर घर जाने वाले यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए रेलवे ने आन डिमांड कोच बढ़ाने का फैसला किया है। इसी के साथ होली को लेकर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का खाका तैयार कर लिया है।
रेल अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो चुकी है, जबकि कुछ की जल्द की जाएगी। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने भी कमर कस ली है।
दोनों सुरक्षा एजेंसियों के आलाधिकारियों ने होली के दौरान जहरखुरानी और लूटपाट करने वाले गिरोह पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ जवानों को यात्रियों के साथ सिविल वर्दी में तैनात करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
बिना चेकिंग प्रवेश वर्जित
यात्री और स्टेशन की सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ ने बिना चेकिंग प्लेटफार्म पर प्रवेश वर्जित कर दिया है। इसके अलावा प्रत्येक प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की टीमें तैनात होंगी, जो संदिग्धों पर नजर रखेंगी।
टीम में कुली और स्टाल संचालक
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल अधिकारियों ने कुली और स्टाल संचालकों की भी मदद लेने का फैसला किया है। कुली और स्टाल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने आसपास के लोगों पर नजर रखें।