फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Holly attempts to scale the strength of thousands of trees

होली पर चढ़ेगी हजारों पेड़ों की बली

Wed, 12 Mar 2014 03:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 12 Mar 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
Holly attempts to scale the strength of thousands of trees
होली के नाम पर शहर में हजारों पेड़ की बली चढ़ाई जाएगी। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार होलिका दहन के स्थान भी ज्यादा हैं। ऐसे में इस बार और ज्यादा पेड़ जलने की आशंका है।
विज्ञापन


होली पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए पर्यावरण सचेतक दल ने निगरानी टीम का गठन किया है।
बीते साल शहर में 2652 जगहों पर होलिका दहन किया गया था। लगभग 52 सौ पेड़ काटे गए थे।

इस बार अब तक 2712 जगह चिह्नित की गई है। इस संख्या में और भी इजाफा होगा। ऐसे में करीब सात हजार पेड़ों के कटने की आशंका है।

विजयपाल बघेल ने बताया कि होली के नाम पर हर बार शहर में पेड़ और पानी की बर्बादी होती है। उनके संगठन की ओर से सभी आरडब्लूए पदाधिकारियों से होली पर पेड़ न काटने की अपील की जा रही है। जागरूकता के लिए एसएमएस, ई-मेल किए जा रहे हैं। निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 28 लोगों के औजार हुए थे जब्त
पिछले वर्ष होली के लिए ग्रीन बेल्ट में पेड़ काटते हुए 28 लोगों के औजार जब्त कर लिए गए थे। पर्यावरण सचेतक दल की ओर से इन लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। बीपी बघेल ने बताया कि इस बार निगरानी को पांच टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर 24 घंटे होगी पानी की सप्लाई
होली पर महानगर के लोगों को पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। नगर निगम 24 घंटे पानी सप्लाई करेगा। नगर आयुक्त के निर्देश पर जलकल विभाग ने भरपूर पानी देने की योजना तैयार की है। होली से पहले और रंग खेलने के बाद महानगर में सफाई के भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।


जलकल के जीएम जवाहर राम ने बताया कि होली पर 24 घंटे पानी की सप्लाई दी जाएगी। जिन क्षेत्रों में पानी की किल्लत है वहां टैंकरों से भी पानी दिया जाएगा। होली पर विशेष सफाई व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग भी तैयार है। होली से पूर्व और रंग के बाद सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed