{"_id":"baba39642e05864b5bbb3385decce21d","slug":"holi-full-seats-in-trains-would-be-hanging-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली : ट्रेनों में सीटें फुल, लटककर जाना होगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली : ट्रेनों में सीटें फुल, लटककर जाना होगा घर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर घर जाने के लिए इस बार भी लोगों को लटककर ही जाना पड़ेगा। बजट में सुविधाओं का दावा करने वाले रेल मंत्री सुरेश प्रभ्ाु से यात्री यही सवाल पूछ रहे हैं कि स्पेशल ट्रेनें भ्ाी भीड़ के आगे बौनी साबित हो रही हैं।
बारिश से सोमवार को कई ट्रेनें वापसी में ही 24 घंटे तक की देरी से नई दिल्ली पहुंचीं। ऐसे में सद्भावना और महानंदा एक्सप्रेस का संचालन दो मार्च की बजाय तीन मार्च की अलसुबह संभावित है।
सोमवार को 16:15 बजे रवाना होने वाली सद्भावना 3 मार्च रात 2:30 बजे दिल्ली से संचालन संभव है। वहीं सोमवार सुबह 6:35 बजे रवाना होने वाली अप सिक्किम महानंदा सोमवार रात 12 के बाद रात 2:50 बजे चलने की संभावना है।
विज्ञापन
पीआरओ गीतांजलि ने बताया कि जो ट्रेन सोमवार की बजाय मंगलवार को चलेगी उसकी दूसरी ट्रेन भी संचालित की जाएगी।
काउंटर खुलते ही तत्काल कोटा फुल
होली पर घर जाने के लिए लोगों को तत्काल टिकट भी नहीं मिल पा रहे हैं। रात भर लाइन में लगने के बाद सोमवार सुबह आरक्षण काउंटर खुलते ही तत्काल कोटा फुल हो गया।
अब लोग लंबी वेटिंग का टिकट लेकर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। लोग तीन और चार मार्च का टिकट लेने के लिए सोमवार को लाइन में घंटों लगे रहे।
सभी काउंटर पर वेटिंग टिकट लेने वालों की दिनभर खचाखच भीड़ रही। आरक्षण पर्यवेक्षक हंस राज मीणा ने बताया कि तत्काल टिकट के लिए लोग सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी रही।
ट्रेनों में बस एक से दो लोगों को ही टिकट मिल पाया। भीड़ को देखते हुए आरक्षण टिकट काउंटर और जनरल टिकट के सभी काउंटर खोले गए।
टिकट विभाग के सीबीएस सतेंद्र सिंह ने बताया कि जब तक अतिरिक्त भीड़ रहेगी सभी काउंटर खोले जाएंगे।
आज से 10.30 पर अलीगढ़ जाएगी होली स्पेशल
होली स्पेशल ईएमयू गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच मंगलवार से चलेगी। 12 मार्च तक चलने वाली यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
यातायात मंडल प्रबंधक देवेश कुमार चोपड़ा ने बताया कि ईएमयू प्लेटफार्म एक या दो से मंगलवार सुबह 10:35 बजे चलकर 12.55 पर अलीगढ़ पहुंचेगी। दोपहर 13:05 बजे अलीगढ़ से चलकर 15:20 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।
होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ईएमयू को चलाया गया है। यह 12 मार्च तक प्रत्येक दिन संचालन किया जाएगा।