{"_id":"62cb099115fdf214a911ba3d","slug":"hog-deer-born-in-delhi-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली चिड़ियाघर को मिला नया मेहमान, परिसर में हॉग डियर का हुआ जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली चिड़ियाघर को मिला नया मेहमान, परिसर में हॉग डियर का हुआ जन्म
Sun, 10 Jul 2022 10:47 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:47 PM IST
सार
हॉग डियर का पुराना नाम एक्सिस पोर्सिनस है और अब 2020 से हाइलाफस पोर्सिनस के रूप में इसे अपडेट किया गया है। यह एक लुप्तप्राय प्रजाति है, जो कि भारत में गंगा के मैदानी इलाकों और ब्रह्मपुत्र घाटी में पाए जाते हैं।
विज्ञापन
नवजात हॉग डियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली चिड़ियाघर को रविवार को नया मेहमान मिला है। परिसर में हॉग डियर के एक बच्चे का जन्म हुआ है। इसके बाद यहां हॉग डियर की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। इसमें से 10 नर, 20 मादा व 12 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
हॉग डियर का पुराना नाम एक्सिस पोर्सिनस है और अब 2020 से हाइलाफस पोर्सिनस के रूप में इसे अपडेट किया गया है। यह एक लुप्तप्राय प्रजाति है, जो कि भारत में गंगा के मैदानी इलाकों और ब्रह्मपुत्र घाटी में पाए जाते हैं। हॉग डियर श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और चीन की अपनी मूल श्रेणी से विलुप्त है। इनके आगे के पैर पीछे के पैरों से छोटे होते हैं।
विज्ञापन
हॉग डियर दौड़ते समय अपना सिर नीचे रखता है और बिना किसी बाध्य क्रिया के चलता है। इसके कान गोल व पूंछ छोटी होती है। पूंछ का रंग आमतौर पर सफेद होता है। अन्य हिरणों की तरह केवल नर के सींग होते हैं।
विज्ञापन