{"_id":"8f7fe9a54a8c0a5c0ef17600777671ab","slug":"ho-ho-bus-tickets-at-metro-stations-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो-हो के टिकट अब मेट्रो स्टेशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हो-हो के टिकट अब मेट्रो स्टेशन पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 13 Apr 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हो-हो बस सेवा की टिकटें जल्द ही मेट्रो स्टेशनों पर मिलने की उम्मीद है। जल्द ही दोनों के बीच करार होने वाला है।
विज्ञापन
टिकट बुकिंग की लंबी प्रक्रिया और हो-हो बस के कार्यालय पर जाकर टिकट बुक कराने से निजात दिलाने के लिए यह तरीका खोजा गया है।
इससे लोग आसानी से टिकट ले सकेंगे। दिल्ली के पर्यटक स्थलों तक दो शिफ्ट में जाने की सुविधा देने वाली हो-हो बस की टिकटें किसी भी मेट्रो स्टेशन से लेना संभव हो सकेगा।
पढ़ें: मंडी हाउस इंटरचेंज अगले हफ्ते से शुरू
विज्ञापन
मेट्रो के टोकन की तरह ही ये टिकटें यात्रियों को दी जाएगी। हो-हो बस सेवा के जीएम जयजीत डे ने कहा कि अभी बातचीत चल रही है।
पूरी उम्मीद है कि जल्द ही इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाए। उन्होंने कहा कि मेट्रो स्टेशनों पर टिकट मिलने से लोग आसानी से टिकट ले सकेंगे।