फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Historic 100 episodes of PM Modi Mann Ki Baat

Delhi: PM मोदी के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में BJP, कई कार्यक्रमों का आयोजन

Sun, 30 Apr 2023 01:37 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Apr 2023 01:37 AM IST
सार

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपीसोड को सुनने के लिए भाजपा ने तैयारी की है। यह दिल्ली के 6530 स्थानों पर सुना जाएगा।

विज्ञापन
Historic 100 episodes of PM Modi Mann Ki Baat
मन की बात (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपीसोड को सुनने के लिए भाजपा ने तैयारी की है। यह दिल्ली के 6530 स्थानों पर सुना जाएगा। इसके साथ ही कई नागरिक संगठन, आरडब्ल्यूए व व्यापारी संगठनों ने भी अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था की है।

विज्ञापन


दिल्ली में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मीनाक्षी लेखी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर, वी सतीश, सुधा यादव, विनय सहस्रबुद्धे, सुधांशु त्रिवेदी, विजय गोयल के अतिरिक्त सांसद डॉ. हर्ष वर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, हंसराज हंस, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह समेत कई पार्टी पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि नए शिखर पर मन की बात रविवार सुबह 11 बजे रेडियो पर सुनाई देगी। वास्तव में 'मन की बात' आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह कोविड महामारी के दौरान ‘सकारात्मकता का प्रकाश पुंज’ साबित हुआ। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी न केवल पूरा देश हो रहा है बल्कि विदेशों में भी इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्सुकता है। संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक में लगभग 600 स्थानों पर सार्वजनिक तौर पर इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed