{"_id":"57179c914f1c1ba7448b46b5","slug":"hindu-vidyarthi-sena-will-contest-jnu-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में उतरेगी हिंदू विद्यार्थी सेना, देश विरोधी नारे से है आहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में उतरेगी हिंदू विद्यार्थी सेना, देश विरोधी नारे से है आहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Apr 2016 09:22 AM IST
सार
- विवि कैंपस में नौ फरवरी को देशविरोधी नारे लगाने की घटना से आहत है संगठन
- छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां शुरू, पिछले चुनाव स्कूल काउंसलर की एक सीट मिली थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में पहली बार हिंदू विद्यार्थी सेना भी मैदान में होगी। विवि कैंपस में नौ फरवरी आतंकी अफजल गुरू पर आयोजित कार्यक्रम में देशविरोधी नारे लगाने की घटना से आहत है।
विज्ञापन
इसी विरोध के चलते सेना ने देशविरोधी ताकतों को भारत माता की जय के साथ देशभक्ति का संदेश देने के लिए छात्रसंघ चुनाव में चार सेंट्रल पदों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। हालांकि पिछले चुनाव में संगठन को एक स्कूल काउंसलर पद की सीट मिली थी।
विज्ञापन
हिंदू विद्यार्थी सेना देशविरोधी नारे लगाने की घटना के बाद से जेएनयू कैंपस में लगातार सक्रिय है और देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
विज्ञापन
'हम ठीक करेंगे जेएनयू का महौल'
छात्रों में लगातार संगठन से जुड़े सदस्य मेलजोल बढ़ा रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के मुताबिक, जेएनयू में खराब माहौल को ठीक करने के लिए छात्र राजनीति में अपनी पहुंच बनानी शुरू कर दी है।
बता दें कि जेएनयू कैंपस में वर्ष 2013 में हिंदू विद्यार्थी सेना ने अपनी यूनिट स्थापित की थी, लेकिन कभी अन्य छात्र संगठनों की तर्ज पर छात्रसंघ् चुनाव के सेंट्रल पैनल यानी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव की सीट पर उम्मीदवार खड़ा नहीं किया। महज स्कूल काउंसलर का पद पर उम्मीदवार खड़ा किया और जीत मिली है।
बता दें कि जेएनयू कैंपस में वर्ष 2013 में हिंदू विद्यार्थी सेना ने अपनी यूनिट स्थापित की थी, लेकिन कभी अन्य छात्र संगठनों की तर्ज पर छात्रसंघ् चुनाव के सेंट्रल पैनल यानी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव की सीट पर उम्मीदवार खड़ा नहीं किया। महज स्कूल काउंसलर का पद पर उम्मीदवार खड़ा किया और जीत मिली है।