फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hindu sena puts 'deshdrohi' poster outside owaisi delhi house

हिंदू सेना ने ओवैसी के घर के बाहर लगाए 'देशद्रोही' के पोस्टर

Thu, 17 Mar 2016 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
hindu sena puts 'deshdrohi' poster outside owaisi delhi house
ओवैसी का सरकारी आवास - फोटो : pti

एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का 'मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा' के नारे ने सारे देश में हलचल मचा दी है। उनका ये बयान तो था आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लिए लेकिन इस बयान के बाद वो सभी राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन


इसी बयान के चलते आज उनका घर भी कुछ लोगों के गुस्से का निशाना बना। उनके दिल्ली स्थित घर के बाहर किसी ने 'देशद्रोही' का पोस्टर लगा दिया है। इस पोस्ट में उनपर 'भारत माता का अपमान' करने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


देशद्रोही लिखा हुआ ये पोस्टर अशोक रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह काम हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बीती रात लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हां हमने लगाए पोस्टर'

hindu sena puts 'deshdrohi' poster outside owaisi delhi house
सदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

पोस्टर को तुरंत हटा दिया गया और पुलिस ने इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है। वहीं हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने पोस्टर लगाने की बात कबूल करते हुए कहा कि, 'हमारे कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाए क्योंकि ओवैसी से वे नाराज हैं। ओवैसी ने कहा है कि वो 'वंदे मातरम' नहीं कहेंगे। देश के गद्दारों के लिए कहीं जगह नहीं होनी चाहिए।'

पुलिस ने कहा कि पोस्टरों के बारे में उन्हें सूचना मिली है और वो इस मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि ओवैसी के बयान के बाद कल महाराष्ट्र विधानसभा से एक एमआईएम विधायक को भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed