फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hina husband can surrender on court

‘जल्दी ही कोर्ट में सरेंडर कर सकता है हिना का पति’

Mon, 12 May 2014 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 12 May 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
hina husband can surrender on court

समाजवादी पार्टी नेता अनिल यादव की हत्या में शामिल हिना का पति और उसके दो साथी अदालत में समर्पण कर सकते हैं। पुलिस ने ये दावा किया है। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन व ग्रामीण सोमवार को एसएसपी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि हिना के सरेंडर के बाद से पुलिस ने इस केस में सुस्ती दिखानी शुरू कर दी है। हत्या में हिना के अलावा उसके पति नाजिम, दोस्त रफीक व संदीप के नाम सामने आए थे।

विज्ञापन

जांच सेक्टर 58 की थाना से हटाकर सेक्टर 20 को सौंपी

hina husband can surrender on court

नजीमाबाद के हिस्ट्रीशीटर नाजिम ने बिजनौर का मकान बेच कर दिल्ली में नया ठिकाना बना लिया है। यहां भी पुलिस ने छापा मारा, लेकिन नाजिम हाथ नहीं आया। गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन एसएसपी से मुलाकात करेंगे। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अब तक क्या किया है, इसकी जानकारी भी मांगी जाएगी।

उधर, पुलिस ने दावा किया है कि लगातार छापेमारी से नाजिम व उसके साथी परेशान हैं और वह अगले सप्ताह अदालत में सरेंडर कर सकते हैं। पुलिस सरेंडर से पहले गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 20 अप्रैल को सपा नेता अनिल यादव की सेक्टर-71 के जनता फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

जिस फ्लैट में शव मिला, उसमें हिना रह रही थी। हिना ने भी दस दिन पहले अदालत में सरेंडर किया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद इसकी जांच सेक्टर-58 थाने से हटाकर सेक्टर-20 थाने को सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed