{"_id":"5eb768ed7c22d1d6caa87958b83181cd","slug":"high-tension-line-wire-falls-on-the-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ब्लॉस्ट, क्या हुआ उसमें बैठे छात्रों का?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस ब्लॉस्ट, क्या हुआ उसमें बैठे छात्रों का?
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 23 Jan 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के आछैपुर गांव में एक स्कूल बस की छत पर छात्र हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गया। उसकी हालत नाजुक है। करंट के बाद बस में आग गई लेकिन इसमें सवार अन्य छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
दमकल विभाग एवं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है। उधर, प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने के लिए एसडीएम जेवर ने अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक रबूपुरा के आछैपुर निवासी कन्हैया का 11 वर्षीय पुत्र हर्ष रौनीजा-रूस्तमपुर स्थित स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। बुधवार सुबह रोज की तरह स्कूल बस आछैपुर गांव में पहुंची। गांव के कुछ बच्चे स्कूल जाने के लिए बस में सवार हो गए।
विज्ञापन
कुछ समय स्टॉप पर खड़ी रहने के कारण हर्ष खेलता हुआ बस के ऊपर चढ़ गया। जहां बस खड़ी थी, वहां से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही थी। जिससे हर्ष को करंट लग गया और जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद बस में भी आग लग गई।
आसपास के ग्रामीणों और चालक-परिचालक ने बस में सवार बच्चों को बाहर निकालकर जान बचाई। बस में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने बस में लगी आग पर काबू पाया। करंट से झुलसे छात्र हर्ष को आनन-फानन में शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
उधर, पुलिस का कहना है कि उनके समक्ष किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। एसडीएम जेवर अंजूलता का कहना है कि घटना की उनसे किसी ने शिकायत नहीं की है। लेकिन अधीनस्थ अफसरों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर हाइटेंशन लाइन के तारों की खिंचाई (टाइट) करने के लिए भी कहा गया है।