फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High security on pubs and bars in gurgaon

इस शहर में हर पब और बार पर रहेगी खास नजर

Sat, 27 Dec 2014 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 27 Dec 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
High security on pubs and bars in gurgaon

नए साल के जश्न पर गुड़गांव पुलिस की पैनी नजर है। इसके चलते 30 दिसंबर से ही पूरे शहर में सुरक्षा घेराबंदी की तैयारी की गई है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल के अलावा संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के आदेश दिए हैं। कमिश्नरी में करीब 80 नाके लगाने की योजना तैयार कर ली गई है, जहां 30 दिसंबर से पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया जाएगा।
   
नए साल पर शहर की चाक-चौबंद सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने पहली बार पूरे शहर की घेराबंदी का सुरक्षा खाका तैयार किया है।

30 दिसंबर की रात से ईस्ट, वेस्ट और साउथ जोन में अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्र में 79 जगहों पर नाकाबंदी लगाई गई है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि नए साल के जश्न के लिए पुराने शहर में भी सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त के आदेश पर तैयार किए गए सुरक्षा प्लान में खासतौर पर डीएलएफ एरिया, एमजी रोड और दिल्ली बॉर्डर के अलावा पुराने गुड़गांव के संवेदनशील एरिया में भी निगरानी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां संबंधित थाना प्रभारी के अलावा एसीपी और डीसीपी को भी निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस आयुक्त के मुताबिक 30 दिसंबर की रात से ही शहर में नाकेबंदी कर दी जाएगी।

एमजी रोड पर खास नजर
एमजी रोड स्थित मॉल्स में पब-बार को देखते हुए सुरक्षा प्लान में एमजी रोड पर खास नजर रखी गई है। सेक्टर-29 थाना के अंतर्गत आने वाले एमजी रोड पर सात जगहों पर नाकेबंदी की गई है। इसके अलावा डीएलएफ फेज एक थाना के एरिया में तीन और फेज दो थाना एरिया में भी तीन जगह पुलिस नाकाबंदी लगाई गई है।

संवेदनशील एरिया में पालम विहार थाना
पालम विहार थाना को अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा प्लान में इसे संवेदनशील थाना क्षेत्र में रखा गया है। लिहाजा यहां पर दस अलग-अलग प्वाइंट्स बनाकर नाकाबंदी की तैयारी की गई है।

पालम विहार के आई ब्लॉक, के अलावा व्यापार केंद्र, अंसल प्लाजा, आईटीएम यूनिवर्सिटी, सेक्टर-23 मार्केट, सेक्टर-22 मार्केट, दिल्ली बॉर्डर नाका, चांसलर क्लब के अलावा बजघेड़ा के पास कृष्णा चौक पर नाकाबंदी की तैयारी की गई है।


नए साल पर हुड़दंगबाजी को रोकने के लिए पूरी गुड़गांव कमिश्नरी में पुलिस नाकेबंदी कर रही है। इस दौरान वाहनों की जांच पड़ताल के अलावा संदिग्ध लोगों से पूछताछ के आदेश दिए गए हैं।
- नवदीप सिंह विर्क, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed