फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high security for religious programme in lal kuan delhi Drones will monitor

लालकुंआ में धार्मिक आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से निगरानी

Tue, 09 Jul 2019 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
high security for religious programme in lal kuan delhi Drones will monitor
drone

हौजकाजी के लालकुंआ में आज होने वाले धार्मिक आयोजन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। यहां नई मूर्तियां स्थापित किए जाने का कार्यक्रम है। मूर्ति की स्थापना के लिए यहां के 35 परिवारों ने खुद ही पैसे का इंतजाम किया है। 

विज्ञापन


साथ ही साथ मंगलवार को कई इलाकों में धार्मिक यात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक यात्रा को देखते हुए पुलिस ने पूरे रूट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिसकर्मियों को इलाके की इमारतों की छतों पर तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि लालकुंआ में पिछले दिनों मामूली पार्किंग विवाद के बाद तनाव हो गया था।  पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार के आयोजन को देखते हुए पुलिस ने सोमवार रात से ही इलाके में सुरक्षा को पुख्ता करने में लगी है। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। 

साथ ही पूरे कार्यक्रम के दौरान करीब चार किलोमीटर के दायरे में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने दो सौ रुफ टॉप बनाए हैं। जिस पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए तीन सौ सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं जिससे कार्यक्रम के दौरान पूरे चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध की जानकारी मिलने पर उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शोभा यात्रा अजमेरी बाजार, चावड़ी बाजार, लालकुंआ व अन्य इलाकों से गुजरेगी। 


शोभायात्रा को देखते हुए पुलिस ने सोमवार रात से ही इस इलाके में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। कई मार्गों पर रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इलाके में तनाव के बाद से ही अर्द्धसैनिक बल की सात कंपनी तैनात है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed