फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high school student dies after falling from train

ट्रेन से गिरकर 10वीं के छात्र की मौत

Sat, 05 Jul 2014 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 05 Jul 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
high school student dies after falling from train

गुड़गांव में दोस्तों के साथ स्कूल जाने के लिए निकले दसवीं के छात्र की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। हादसा बिजवासन से गुड़गांव रेलवे स्टेशन के बीच हुआ।

विज्ञापन


लोगों ने तुरंत ट्रेन रुकवाई और उसे गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान देवरिया यूपी निवासी आशू (17) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ दिल्ली डाबड़ी में रहता था। वह दिल्ली के ही एक सरकारी विद्यालय में दसवीं का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य घटना  में गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के नजदीक 35 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी गुड़गांव प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।

नींद में बस की छत से गिरा, मौत
शहर में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई।  बस की छत पर सो रहे एक व्यक्ति की नींद में ही बस से गिरने के कारण मौत हो गई। दूसरी घटना में पेड़ से गिरने के कारण पेंटर ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी फूल सिंह पुत्र श्रीकृष्ण सुभाष नगर में परिवार के साथ किराए पर रहता था। बीती रात वह नशे में मदनपुर में खड़ी एक बस की छत पर जाकर सो गया। रात में नींद में ही वह बस की छत से नीचे गिर गया। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वहीं, गया बिहार निवासी अनिल शर्मा पुत्र दुखन मिस्त्री सेक्टर 56 में एक कोठी की बाहरी दीवार को पेंट करने के लिए दीवार से सटे पेड़ पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि पेड़ से पैर फिसलने की वजह ने वह सिर के बल नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस 174 की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed