{"_id":"5c479c72bdec22737d20bd93","slug":"high-alert-in-western-up-in-view-of-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले के मद्देनजर पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले के मद्देनजर पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट
Wed, 23 Jan 2019 04:13 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 23 Jan 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
HIGH ALERT
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के मद्देनजर प्रदेश में प्रेम सौहार्द बना रहे, इसके लिए शासन ने मेले की समाप्ति तक पश्चिमी यूपी को हाई अलर्ट में रखा है। लखनऊ के अभिसूचना विभाग से इस संबंध में सभी जिलों को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। खासतौर से मेरठ, बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद, ब्रजघाट, अनूपशहर, बदायुं, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर आदि में विशेष एहतियात बरती जाए।
विज्ञापन
प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में कल्पवास शुरू हो गया। यह कल्पवास महाशिवरात्रि तक चलेगा। कल्पवास के दौरान करोड़ों लोग गंगा तट पर आकर रहते हैं। मुख्य स्नान के दौरान यह संख्या और अधिक हो जाती है। भीड़भाड़ क्षेत्र में अकसर आतंकवादी घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। इसलिए प्रदेश के अभिसूचना विभाग के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सुरक्षा दृष्टिकोण से जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक इंतजाम करने को कहा है।
विज्ञापन
पत्र में बताया गया है कि कल्पवास के दौरान हिंदू संगठन विभिन्न मुद्दों पर सभाएं व धर्म संसद का आयोजन करेंगे। इसमें मुख्य रूप से श्री रामजन्म भूमि का मुद्दा रहेगा। इस बीच पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी या आतंकवादी संगठन कोई न कोई हरकत करके सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए अधिकारी जिले स्तर पर व्यापक इंतजाम करें। जब प्रमुख स्नान का समय हो तब श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लानिंग बनाई जाए। पश्चिमी यूपी संवेदनशील है। बीते दिनों हापुड़ से एनआईए ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कुछ लोगों को भी पकड़ा है।
विज्ञापन