{"_id":"5c756778bdec220f1220a352","slug":"high-alert-in-delhi-after-indian-air-force-strikes-on-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक पर हमले के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस को आतंकी वारदात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक पर हमले के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस को आतंकी वारदात की आशंका
Tue, 26 Feb 2019 09:51 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Feb 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
delhi alert
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान आतंकी संगठनों से हमला करवा सकता है। दिल्ली में बाजार, मॉल्स व वीआईपी जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पिकेट लगाकर 24 घंटे चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को थाने को छोड़कर थाना इलाकों में रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार सुबह हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक के बदले पाकिस्तान दिल्ली समेत भारत में आतंकी हमला करवा सकता है। आतंकी वारदात की आशंका को देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस मुख्यालय से मंगलवार सुबह ही सभी जिला डीसीपी को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दे दिए गए थे। डीसीपी ने अपने-अपने जिले के सभी थानाध्यक्षों को सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए थे। सभी थानाध्यक्षों व पुलिसकर्मियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली में भीड़भाड़ वाली जगहों, मॉल्स, धार्मिक स्थानों और बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। बैरीकेड्स लगाकर 24 घंटे चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
संदिग्धों पर रखी जा रही नजर
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। आतंकी हमले को रोकने के लिए सभी तरह के कदम उठाने के लिए कहा गया है। किरायेदारों व सेकेंड हैंड कार डीलर्स का फिर से पुलिस वैरीफिकेशन करने के लिए कहा गया है। साइबर कैफे मालिकों की जांच करने के आदेश भी दिए गए हैं। इलाके में गश्त बढ़ाने के लिए भी कहा गया है।