फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high alert in delhi after conviction of ram rahim by chandigarh court

दिल्ली-NCR में उग्र हुए राम रहीम के समर्थक, DTC ने बस सेवाओं पर लगाई रोक

Sat, 26 Aug 2017 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Aug 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
high alert in delhi after conviction of ram rahim by chandigarh court
ram rahim

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद उनके समर्थक हिंसक हो गए हैं। हिंसा की आग दिल्ली एनसीआर तक पहुंच गई है। समर्थक जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं। दिल्ली के सात इलाकों में हिंसा की खबर है। दिल्ली में हिंसा के बाद ऐहतिहात के तौर पर हापुड़, गाजियबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। हिंसा और भड़कने की आशंका को देखते हुए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने एनसीआर में सभी बस सेवाएं रोक दी हैं।

विज्ञापन


बाबा के भक्तों ने दिल्ली के आनंद विहार, नंद नगरी, गोकुलपुरी, शहादरा, ख्याला, मायापुरी इलाकों में हिंसा की है। नंद नगरी और गोकुलपुरी में दो बसों में आग लगा दी गई है। जहांगीरपुरी, मंडावली और ख्याला में डीटीसी बसें फूंक दी गई हैं। यहां से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। आगजनी और तोड़फोड़ में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

 

रीवा एक्सप्रेस के 2 बोगी में लगाई आग
बाबा के समर्थकों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस के दो खाली बोगियों में भी आग लगा दी है। गाजियाबाद के लोनी में भी एक बस फूंक दी गई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।
 

हिंसा फैलाने के आरोप में 4 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा के मुताबिक, दिल्ली में हिंसा के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही है।


अलग-अलग इलाकों में भक्त इकट्ठा हो रहे हैं। ऐसे में हिंसा और भड़कने की आशंका के चलते राजधानी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली से होकर हरियाणा जाने वाली 74 बसें रोक दी गई हैं।

91 एक्सप्रेस और 120 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, बस सेवाएं भी ठप
राम रहीम को जेल भेजने के अदालत के फैसले से फैली हिंसा के बीच हरियाणा और पंजाब को दिल्ली से जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेल प्रशासन ने शुक्रवार को 91 एक्सप्रेस व 120 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को बीच में रोका गया। रेल प्रशासन का कहना है कि हालात सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों को संचालन दोबारा हो सकेगा। दिल्ली से रोहतक जाने वाली सभी ट्रेनें शनिवार तक कैंसिल कर दी गई हैं। हरियाणा और पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद्द किया है। रेलवे ने राजधानी, शताब्दी समेत 91 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं। वहीं, एक को डायवर्ट किया गया है। इसके साथ 17 ट्रेनों को बीच में रोका गया है, जबकि तीन ट्रेनें पंजाब से नहीं चलेंगी।
 



दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर रोक लगी              
आगजनी की घटनाओं के चलते दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर फिलहाल अगले आदेश तक रोक लगा दी गयी है। शुक्रवार को भी लाहौर बस सेवा दिल्ली नहीं पहुंची। क्योंकि अमृतसर से अंबाला होते हुए  हरियाणा से गुजरने वाले हाइवे को पार कर अंतरराष्ट्रीय बस सेवा दिल्ली पहुंचती है। रास्ता में अप्रिय घटना को देखते हुए बस सेवा पर रोक लगा दी गयी है।  


गाजियाबाद में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल
बाबा के उग्र समर्थकों द्वारा गाजियाबाद के लोनी में हिंसा के बाद वहां धारा 144 लगा दी गई है। डीएम ने शनिवार को सभी  स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
 

मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
मेट्रो की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ भी सतर्क हो गई है। मेट्रो में किसी भी तरह का हंगामा करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर जवानों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटे मेट्रो स्टेशनों पर खास नजर रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ-साथ सभी मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। सभी स्टेशनों पर यात्रियों की गहन तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही स्टेशनों के बाहर क्विक रिएक्शन टीम की गश्त बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता मनजीत सिंह ने बताया कि जवानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

मेट्रो दिल्ली को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जोड़ती है। इसकी सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के पास है। हरियाणा और दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बैठक बुलाई और सुरक्षा की समीक्षा की। आनंद विहार स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में आग लगाने की घटना को देखते हुए अधिकारियों ने इस पर चर्चा की और ऐसे हालात से निपटने के लिए सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने पर विचार विमर्श किया।


केजरीवाल ने की शांति की अपील

इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से शांति की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपवाह पर भरोसा न करने और कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
 


हरियाणा से सटे दिल्ली के बॉडर सील  

high alert in delhi after conviction of ram rahim by chandigarh court
ram rahim - फोटो : अमर उजाला

 डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम पर कोर्ट का फैसला आने केबाद पंचकूला में भड़की हिंसा की आग दिल्ली पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। दिल्ली में धारा एक-144 लगा दी गई है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियत्रंण में है और छुटपुट घटनाओं को छोड़कर कोई बड़ी घटना नहीं हुई हैं। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि दिल्ली से सटे हरियाणा के बॉर्डरों को सील कर दिया गया है। दिल्ली में लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति को बनाए रखने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स व अतिरिक्त पुलिस बल को सुरक्षा में उतार दिया गया है।  

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने शुक्रवार शाम को पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता बुलाकर कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह काबू में है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सभी 13 जिलों में धारा-144 लगा दी गई है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा केपर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में आग लगाने की कुछ छुटपुट घटनाएं सामने आई हैं। कुछ शरारती तत्वों ने बसों में आग लगाने का प्रयास किया था। आग से बसों में कम ही नुकसान हुआ है। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। सुरक्षा केसभी इंतजाम किए जा रहे हैं।  

प्रवक्ता मधुर वर्मा ने कहा कि दिल्ली में कहीं भी शुक्रवार को डेरा सौदा समर्थकों की भीड़ देखने को नहीं मिली है। दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक बनी हुई है। दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब करने जैसे कोई हालत नहीं हैं। अतिरिक्त पुलिस फोर्स के अलावा अतिरक्त पुलिस फोर्स को भी सुरक्षा व्यवस्था में उतारा गया है। रात में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को उतारा जाएगा। शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जाएगा और अतिरिक्त पुलिस फोर्स को उतारा जाएगा। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बात पर नजर रखी जा रही है कि डेरा समर्थक एकत्रित न हो पाए।  


पुलिस आयुक्त की आगुवाई में हुआ फ्लैग मार्च

high alert in delhi after conviction of ram rahim by chandigarh court
ram rahim - फोटो : अमर उजाला
​बाबा राम रहीम पर फैसले को ले कर पुरे प्रदेश भर में अलर्ट जारी है। इसी के मद्देनज़र शहर में भी पुलिस ने सुरक्षा में पुख्ता इंतजाम इंतजाम किये है। शुक्रवार को पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर में मार्च भी निकाला।

​काफिले की अगुवाई स्वयं पुलिस आयुक्त और जिला उपायुक्त ने की। मार्च निकलने से पहले पुलिस मुख्यालय पर पर कानून व्यवस्था के नोडल ऑफिसर सिमरदीप सिंह ने जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा की पुलिस का उद्देश्य शहर में शान्ति बनाए रखना है।

जवानों को यदि कोई लोगो का समूह मिलता है चाहे वो किसी भी धर्म से संबंधित हो और शहर की शांति भंग करने का प्रयास कर रहा हो उसे तुरंत खदेड़ दे। इसके लिए यदि बल का प्रयोग भी करना पड़े तो वो पीछे न हटे।

मार्च पर निकलने से पहले उन्होंने जवानों से उपकरणों की कमी के बारे में भी पूछा। जो भी कमी थी उसे तुरंत पूरा करवाया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय से करीब 450 जवान गाडियों में शहर का दौर करने अधिकारियों के साथ निकले। काफिले में अधिकारियों की सरकारी गाडी के साथ साथ रोडवेज की बस, कैंटर में जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed