फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   help line number to solve fare related problem in delhi metro

इस नंबर पर कीजिए फोन और मेट्रो किराए से जुड़ी किसी भी परेशानी का पाएं समाधान

Thu, 11 May 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 May 2017 10:08 AM IST
सार

मेट्रो स्टेशनों पर लगे नए किराये के चार्ट 

- यात्रियों की सुविधा के लिए वेंडिग मशीन पर खड़े रहे मेट्रो कर्मी
- छुट्टी के चलते पहले दिन यात्रियों की संख्या रही कम
- अक्तूबर में फिर से बढे़गा मेट्रो का किराया 

विज्ञापन
help line number to solve fare related problem in delhi metro

विस्तार

आखिरकार आठ साल बाद मेट्रो का किराया बढ़ने के साथ बुधवार को लागू हो गया। किराया बढ़ने के पहले दिन स्टेशनों पर यात्रियों को दिक्कत ना हो इसके लिए मेट्रो ने भी तैयारी की थी।

विज्ञापन


सभी स्टेशनों के परिसर और टिकट खिड़की पर बढ़े किराये का चार्ट लगाया गया था। टिकट वेंडिंग मशीनों के पास मेट्रो कर्मियों को खड़ा कर लोगों की मदद करने के लिए बोला गया था। तीन महीने बाद एक अक्तूबर से फिर मेट्रो का किराया बढ़ेगा।
विज्ञापन


बुधवार को छुट्टी वाला दिन होने के कारण भीड़ बेहद कम थी। यात्री आ भी रहे थे और किराये को लेकर ज्यादा पूछताछ नहीं कर रहे थे। उसमें कुछ यात्री ही थे जो टोकन लेने के बाद खुले पैसे की मांग करते नजर आएं। मगर किराया बढ़ने की बात कहने पर बिना कुछ बोले चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुले की किल्लत हुई खत्म  

help line number to solve fare related problem in delhi metro
मेट्रो किराया बढ़ने से यात्रियों की भले ही जेब हल्की हुई हो, लेकिन मेट्रो कर्मी खुश है। उनकी यह खुशी किराया बढ़ने से नहीं, बल्कि नए किराये के छह स्लैब 10, 15, 20, 30, 40 और 50 होने से थे।

मंडी हाउस पर तैनात मेट्रो कर्मी ने कहा कि इस नए स्लैब से एक रुपये, दो रुपये और 4 रुपये के खुले देने की दिक्कत खत्म हो गई। पुराने किराये में कई बार खुले नहीं होने पर यात्री झगड़ते थे।

मेट्रो स्टेशन पर बढ़े किराये को लेकर पहला दिन था। इसे देखते हुए यात्रियों को दिक्कत ना हो, इसके लिए खासतौर से टिकट वेंडिग मशीन (टीवीएम) के साथ सहायता के लिए कर्मचारी तैनात किया था। वह ज्यादा किराया होने पर सवाल पूछने वालों को जानकारी दे रहे थे।

मेट्रो वेबसाइट पर रूट एंड फेयर कैलकुलेटर रहा बंद      

help line number to solve fare related problem in delhi metro

डीएमआरसी की वेबसाइट पर रूट (प्रस्थान से गंतव्य स्टेशन तक) और उसका किराया जानने के लिए कैलकुलेटर दिया है। मगर नए किराये स्लैब को अपडेट नहीं किए जाने से बुधवार को बंद कर दिया गया था।

मेट्रो ने इसकी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-155370 जारी किया है। जिस पर फोन करके दूरी और किराये की जानकारी ली जा सकती है। मेट्रो का कहना है कि वेबसाइट पर कैलकुलेटर भी जल्द चालू हो जाएगा।

दिल्ली में चलने के लिए मेट्रो सबसे बेहतर है। किराया बढ़ा दिया है, ठीक है लेकिन स्टूडेंट को थोड़ी छूट मिलनी चाहिए। राजीव चौक से मयूर विहार फेज वन जाने के लिए मेरे 14 रुपये लगते थे, अब 20 हो गया। पहले आना-जाना 28 रुपये में हो जाता था, जो अब यह बढ़कर 40 रुपये हो गया। - आकाश, छात्र राजीव चौक। 

मैं पूर्वी दिल्ली में रहता हूं। व्यापारी हूं तो राजीव चौक आना-जाना लगा रहता है। इसके लिए मेट्रो से बेहतर कुछ नहीं है। किराया बढ़ है लेकिन मेट्रो की सेवाएं अच्छी हैं तो इतना किराया तो चलेगा। मेरे किराये पर 4 रुपये का फर्क पड़ा है। लक्ष्मी नगर से राजीव चौक का पहले 16 रुपये था, जो अब 20 रुपये हो गया है।- अमित सिंह, व्यापारी राजीव चौक।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed