फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rains in the next 24 hours will be in Delhi-NCR.

दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश

Thu, 16 Jul 2015 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 16 Jul 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains in the next 24 hours will be in Delhi-NCR.
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानों में बृहस्पतिवार दोपहर से बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक बारिश हो सकती है। इसकी वजह मानसून ट्रफ का दिल्ली के समीप से गुजरना, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पूर्वी हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ है।

विज्ञापन


यह सिलसिला 20 जुलाई तक जारी रह सकता है। बृहस्पतिवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो औसत से करीब तीन डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से करीब तीन डिग्री अधिक था। लोग बुधवार रात में भी तपन से परेशान रहे। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर से रुक-रुक कर हल्की बारिश शुरू हो गई।

20 जुलाई तक जारी रहेगा सिलसिला

Heavy rains in the next 24 hours will be in Delhi-NCR.

हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश समेत तमाम स्थानों पर कहीं भारी बारिश हो सकती है। यह सिलसिला 20 जुलाई तक जारी रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के रास्ते भारत की ओर बढ़ रहा है।

बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा, जिससे नमी युक्त हवाएं आ रही है। ट्रफ भी दिल्ली के समीप से होकर गुजरेगी।

बनारस में हुई भारी बारिश से वहां से बादलों ने दिल्ली एनसीआर की ओर रुख कर लिया। यह सभी स्थितियां भारी बारिश का संकेत दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed