फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Thu, 25 Jul 2019 08:27 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Jul 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in Delhi and nearby areas as IMD issues red alert
सावन के महीने में देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। काले बादल अगले कई दिन तक छाए रहेंगे। गरज के साथ तेज बारिश भी होगी। मौसम विभाग ने तो शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि बृहस्पतिवार को भी ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया था, लेकिन देर शाम तक पालम, आया नगर, रिज एरिया और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ही हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन अन्य जगहों पर काले बादलों की आवाजाही रही। इसके कारण पूरे दिन दिल्ली में खुशनुमा मौसम रहा और गर्मी से राहत मिली।

 
heavy rain in Delhi and nearby areas as IMD issues red alert
सावन के महीने में कई राज्यों में तो जमकर बारिश हो रही है, लेकिन दिल्ली में अभी आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। पूरे दिन झमाझम बारिश के इंतजार में ही लोग रहे। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसी तरह शनिवार व रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस अलर्ट का मतलब है कि आकाश में बादल छाए रहेंगे और बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होगी।
 
heavy rain in Delhi and nearby areas as IMD issues red alert
मौसम विभाग के अनुसार, रेवाड़ी, नूंह, होडल, बावल, मानेसर, गुरुग्राम, यमुनानगर, खतौली, हस्तिनापुर और फरीदाबाद में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा, नोएडा, औरंगाबाद, मोदीनगर, नरौरा, सहसवान, मुजफ्फरनगर, शामली, बरसाना, जहांगीराबाद, सियाना, अलीगढ़, कुरुक्षेत्र, हापुड़ और मेरठ में भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain in Delhi and nearby areas as IMD issues red alert
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। 30 व 31 जुलाई के लिए एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज बारिश के आसार हैं। यानी अगले सप्ताह तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

छह दिन तक गर्मी से निजात मिलेगी

heavy rain in Delhi and nearby areas as IMD issues red alert
अगले छह दिन तक दिल्ली वालों को गर्मी से निजात मिलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। अधिकतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं रहेगा। हालांकि शुक्रवार को जारी ऑरेंज अलर्ट की वजह से जमकर बारिश होने का पूर्वानुमान है। बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश भी होगी। हालांकि आद्रता इन दिनों बढ़ी रहेगी। बारिश नहीं होने या बारिश के बाद उमस होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed