फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy losses in locating pillar box

नहीं लगे पिलर बॉक्स, करोड़ों नुकसान

Thu, 19 Dec 2013 11:07 AM IST
शैली खुल्लर, फरीदाबाद
शैली खुल्लर, फरीदाबाद Updated Thu, 19 Dec 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
Heavy losses in locating pillar box

फरीदाबाद में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम ने करोड़ों रुपये की लागत से पिलर बॉक्स योजना तैयार की थी।

विज्ञापन


लेकिन जयपुर की जिस निजी कंपनी को योजना का काम सौंपा गया था उसने आधी लागत लेने के बाद कर्मचारी न होने की बात कहकर प्रोजेक्ट से अपना हाथ खींच लिया है।

इसके बावजूद बिजली निगम के अफसर कंपनी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जनवरी से शुरू हुई योजना इस समय दम तोड़ चुकी है।

बिजली निगम के मुताबिक अब तक सिर्फ 38 पिलरों पर काम हुआ है। कंपनी ने ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर-18 और बदरपुर बॉर्डर से सटे कुछ क्षेत्रों में काम शुरू किया था।

क्या है पिलर बॉक्स
पिलर बॉक्स को सामान्य भाषा में मीटरों की अलमारी कहा जाता है। एक पिलर बॉक्स में आठ से दस मीटरों को रखा जाता है जिन्हें एक ही लॉक में बंद कर दिया जाता है। इससे बिजली चोरी नहीं होती और मीटरों के साथ कोई तकनीकी छेड़छाड़ नहीं होगी। रीडिंग सही होती।

विज्ञापन


करोड़ों की थी योजना
बिजली निगम ने इसके लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पास किया था। योजना के अंतर्गत खंभे बिजली निगम देता। लेकिन कंपनी द्वारा काम रोकने की वजह से काम ढंग से शुरू ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पावर कॉरपोरेशन यूनियन के सर्किल सचिव लज्जाराम ने बताया कि इस बारे में अधिकारियों से बात की गई है। एसई, एक्सईएन से शिकायत की गई है।

बिना काम किए ही कंपनी को सात करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। यह अपने आप में बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed