{"_id":"571eb7284f1c1b443ea91cdb","slug":"heavy-fire-in-national-museum-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज खाक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की इमारत में भीषण आग लग गई जिसपर अब काबू पा लिया गया है। सूत्रों के अनुसार छह मंजिला इमारत में ये आग रात एक बजे लगी। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि धीरे-धीरे इसने विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी वजह से पूरी इमारत खाक हो गई।
विज्ञापन
इस भीषण आग में म्यूजियम में रखे सभी दस्तावेज पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। आग बुझाने के लिए दमकल की 35-40 गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इमारत के बाहरी हिस्से में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बचाव कार्य में दमकल विभाग के 5 कर्मचारी घायल हुए हैं। दमकल कर्मियों के अनुसार ये आग इमारत के ऊपरी हिस्से से लगी और धीरे-धीरे इसने पूरी इमारत को ही अपनी जद में ले लिया। गौरतलब है कि इस म्यूजियम के करीब ही फिक्की ऑडिटोरियम और एके बिरला ऑडिटोरियम मौजूद हैं।
विज्ञापन
WATCH: Fire which broke out at Delhi's Natural History Museum at around 2 am today morning (earlier visuals)https://t.co/ygh6K86G4Y
— ANI (@ANI_news) April 26, 2016