समूचा दिल्ली-एनसीआर ठंड और शीतलहरी की चपेट में है। दिल्लीवासी शनिवार की सुबह इस सीजन का सबसे ठंडे दिन में ठिठुर गए। दिल्ली का न्यूनतम तापमान औसत से 4 फीसदी कम 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन है। वहीं, ठंड का प्रकोप बढने से मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में रेड वार्निंग जारी किया है। रेड वार्निंग का मतलब एजेंसियों को ठंड से बचाव संबंधी कदम बढ़ाने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर तक पारा और लुढ़क सकता है। वहीं नए वर्ष का पहला सप्ताह थोड़ा राहत भरा हो सकता है।
रेड वार्निंग: उत्तर भारत के कई शहरों में पारा शून्य से नीचे, आने वाले दिनों में सर्दी से राहत नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड वार्निंग के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में यलो वार्निंग जारी किया गया है। यलो वार्निंग का मतलब होता है कि एजेंसियां मुस्तैद रहें। वहीं, शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम में भी न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दिल्ली के भीतर लोधी रोड में 2.5, पालम में 5 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 5.2 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 7.1 डिग्री सेल्सियस, पूसा में 2.4 डिग्री सेल्सियस, स्पोटर्स काम्पलेक्स में 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को देश के मैदानी भागों में सबसे ठंडा पूर्वी राजस्थान का भीलवाड़ा रहा। भीलवाड़ा का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले हाल ही में हिसार में इतना ही न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
रविवार को और पारा लुढ़कने का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रविवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं, पारा और लुढ़ककर 2 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। यदि मौसम विभाग का यह अनुमान सही रहा तो रविवार को भी रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ सकती है।
नए साल पर ठंड से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक रेड अलर्ट जारी होने वाले राज्यों दिल्ली, हरियाणा-चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में शीतलहरी, कई स्थानों में सतह पर ठंड और कुछ स्थानों पर गंभीर शीतलहरी का प्रकोप है। यह स्थिति 31 दिसंबर तक बनी रह सकती है। 1 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बनने और हवा की दिशा में परिवर्तन से समूचे उत्तर भारत में ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।
यह रही दृश्यता
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुतबिक लुधियाना में 200 मीटर, दिल्ली, हिसार, नजीबाबाद, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ और फुर्सतगंज में 500 मीटर दृश्यता रही।
बीते सात वर्षों में 29 दिसंबर को नहीं पड़ी इतनी ठंड
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते सात वर्षों (2011-2017) में 29 दिसंबर की तारीख को इतनी ठंड नहीं पड़ी है। इस लिहाज से दिल्ली में शनिवार के न्यूनतम तापमान के आंकड़े ने बीते सात वर्षों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है।
वर्ष न्यूनतम (डिग्री से.) अधिकतम (डिग्री से.)
2018 2.6 20
2017 07 25
2016 08 23
2015 11 25
2014 5 18
2013 5 20
2012 9 19
2011 7 24