फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat breaks 13-year record in Delhi temperature crosses 49 degrees in Narela yellow alert for heat wave for ne

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड: नरेला में तापमान 49°C, लू का यलो अलर्ट; रविवार को बरसेगी 'राहत'

Thu, 30 May 2024 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 May 2024 09:41 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, मुंगेशपुर और नजफगढ़ में 49, पीतमपुरा में 48.4 व पूसा में 48.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन
Heat breaks 13-year record in Delhi temperature crosses 49 degrees in Narela yellow alert for heat wave for ne
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 साल में पहली बार 30 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। वहीं, मौसम विभाग के शहरी केंद्रों में नरेला सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 49 डिग्री के पार रहा। अगले दो दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने रविवार तक के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, रविवार को हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

गुरुवार को दिनभर सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह से ही घरों में कैद रहे। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.6 और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में वृद्धि होने से आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेला में 49 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, मुंगेशपुर और नजफगढ़ में 49, पीतमपुरा में 48.4 व पूसा में 48.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन

खराब श्रेणी में आबोहवा बरकरार
हवा की गति कम होने से आबोहवा खराब श्रेणी में बरकरार है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 रहा। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक 282 एक्यूआई रहा जो खराब श्रेणी है। गुरुग्राम में 228, नोएडा में 222, फरीदाबाद में 216 व गाजियाबाद में 191 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed