वाड्रा के खिलाफ पीआईएल सुनेगा हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर की गई याचिका की सुनवाई के लिए सहमति जताई है।
कोर्ट ने पीआईएल की सुनवाई के लिए अगले बुधवार की तिथि थी निश्चित की है।
गौरतलब है कि राबर्ट वाड्रा के खिलाफ सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक पीआईएल दायर की गई थी। याचिका में मांग की गई है कि हरियाणा में जमीन की खरीद एवं सौदेबाजी की जांच कराई जाए।
लाइसेंस में अनियमितता का है मामला
अधिवक्ता एमएल शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में राबर्ट वाड्रा और डीएलफ यूनिवर्सल के खिलाफ याचिका दायर कर कहा था कि राबर्ट वाड्रा को सरकार की ओर से दिए गए लाइसेंस में अनियमितताएं बरती गई हैं।
याचिकाकर्ता ने कहा है कि 21 हजार एकड़ जमीन पर हरियाणा में कालोनियां विकसित करने के लिए ऐसे लोगों को टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने लाइसेंस आवंटित कर दिए, जिनके पास अपनी जमीन नहीं थी।
उन लोगों ने लाइसेंस लेने के बाद जमीन खरीदी। ऐसे में यह मामला स्पष्ट तौर पर भ्रष्टाचार का बनता है। इसकी जांच जरूरी है।