{"_id":"6a415bb926e6791f460d28c0","slug":"health-workers-intensify-agitation-over-pending-demands-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-125439-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लंबित मांगों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लंबित मांगों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन तेज
विज्ञापन
पांच जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के आवास के घेराव का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान न होने से नाराज बहु-उद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी वर्ग ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। बहु-उद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर पांच जुलाई को पलवल से सैकड़ों कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री के रामपुरा स्थित आवास का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
यह निर्णय जिला प्रधान पृथ्वी सिंह सहरावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में राज्य उपप्रधान सुरेश कटारिया, राज्य महासचिव सहदेव आर्य और वित्त सचिव धर्मबीर सिंह ने कर्मचारियों को आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा।
जिला सचिव मोहन सिंह तंवर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और महानिदेशक कार्यालय स्तर पर कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि एनएचएम के तहत कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों को न्यायालय के आदेश के अनुरूप नियमित किया जाए। साथ ही मूल वेतनमान, एमसीएच भत्ता, ड्रेस भत्ता, यात्रा भत्ता, सेवानिवृत्ति लाभ, पारदर्शी तबादला नीति, आईपीएचएस मानकों के अनुसार नए पदों की स्वीकृति, नियमित भर्ती, पदनाम संशोधन, दो वर्ष का प्रोबेशन पूरा कर चुकी महिला कर्मचारियों की पुष्टि, प्रमोशनल स्केल और 2020-23 की लंबित एलटीसी का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
राज्य महासचिव सहदेव आर्य ने कहा कि मिशन निदेशक और महानिदेशक कार्यालय द्वारा लगातार मांगों की अनदेखी की जा रही है। बैठक में जिला चेयरमैन दिवाकर, कैलाश सिंह सहरावत, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सुशीला देवी, मुकेश सहरावत, बिमला देवी, रमेश चंद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।