फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health Minister released National Digital Health Blueprint

स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किया केंद्रित राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य ब्लूप्रिंट

Tue, 16 Jul 2019 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
Health Minister released National Digital Health Blueprint
डॉक्टर हर्षवर्धन - फोटो : पीटीआई

संचार क्रांति के दौर में डिजिटल इंडिया पर तो जोर है ही, स्वास्थ्य को भी पूरी तरह डिजिटल करने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने केंद्रित राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य ब्लूप्रिंट (एनडीएचबी) जारी किया। इस पर विभिन्न पक्षकारों से राय भी मांगी गई है।

विज्ञापन


इस दौरान मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि एनडीएचबी के जरिये डिजिटल व्यवस्था का लाभ उठाकर विविध डाटा एवं बुनियादी सेवाओं के मार्फत कुशल एवं सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है। सरकार सभी के लिए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी पक्षकारों से इस डिजिटल क्रांति को और समावेशी एवं सहयोगपरक बनाने के लिए राय देने की अपील की। हर्षवर्धन ने कहा कि नेशनल डिजिटल स्वास्थ्य ब्लूप्रिंट डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत हर व्यक्ति को उसके घर तक सेवाएं पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिशादृष्टि के अनुरूप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ब्लू प्रिंट पर मंत्रालय के अधिकारियों, विशेषज्ञों ने काफी काम किया है। इसके लिए बाकायदा एक समिति बनाई गई थी, जिसकी सिफारिशों पर यह ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। देश को डिजिटल इंडिया की चरम सीमा पर पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय अगले छह दिन में सभी राज्यों और जिलों में प्रशिक्षण देगा। 


अगले दो वर्ष के भीतर देश के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी, मरीज और उनके रिकॉर्ड इत्यादि को डिजिटल रूप दिया जा सकेगा। हेल्थ फॉर ऑल का उद्देश्य पूरा करने के लिए मंत्रालय की ओर से यह पहल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed