फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health department report,44 victims of heart attack in Noida in one month

एक महीने में हार्ट अटैक के 44 हुए शिकार, स्वास्थ्य विभाग के चौकाने वाले हैं आंकड़े

Thu, 28 Jun 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 28 Jun 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
Health department report,44 victims of heart attack in Noida in one month
heart attack

पिछले एक महीने में हार्ट अटैक के शिकार 44 लोगों को सरकारी एंबुलेंस के जरिये अस्पताल में पहुंचाया गया है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी किए हैं। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल है। प्राइवेट एंबुलेंस और निजी वाहन से हार्ट अटैक होने पर अस्पताल में लाए जाने वाले मरीजों को आंकड़ा अलग है। 

विज्ञापन


108 एंबुलेंस इंचार्ज राकेश ठाकुर ने बताया कि 108 एंबुलेंस के जरिये एक महीने में 1154 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसमें 60 रोड एक्सिडेंट होने पर और 441 गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं एक सांप काटने, 5 जगह पीने वाले,  2 बच्चों के अलावा भी अन्य बीमारी के मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इसमें हार्ट अटैक वाले मरीजों का आंकड़ा भी 44 है। जो बड़ी संख्या है। डॉक्टरों  के अनुसार  लाइफस्टाइल और गलत खान - पान के कारण लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। फास्ट फूड, तला - भुना कारण और उसके बाद घंटों पर बैठकर ही काम करना दिल से संबंधित बीमारियों का बड़ा कारण बन रहा है। नियमित एक्साइज, अच्छा खाना पान से बहुत हद तक बीमारियों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हार्ट अटैक के लक्षण

Health department report,44 victims of heart attack in Noida in one month
heart attack

अचानक छाती में दर्द होना, शरीर के ऊपरी भाग में बेचैनी या तकलीफ महसूस होना,  हाथ, पीठ, कंधे, गर्दन, जबड़े में दर्द होना सांसों में कमी या सांसे फूलना, चक्कर आना, ठंडा पसीना आना आदि इसके लक्षण है।

 रखें इन बातों का ध्यान
- मक्खन, घी, मिठाई, चॉकलेट जैसी चीजों से परहेज करें।
- धूम्रपान और शराब के सेवन से करने से बचें। 
- अगर किसी को शुगर या ब्लड प्रेशर है तो इसके स्तर को कंट्रोल में रखें।
- नियमित रूप से व्यायाम करें।
- नियमित रूप से डॉक्टर से चेकअप कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed