{"_id":"01894efb36092653658a431708dfaf7a","slug":"health-centres-opened-at-old-timings","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले समय पर नहीं खुले स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले समय पर नहीं खुले स्वास्थ्य केंद्र
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 26 Apr 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन से बंद पड़े 17 स्वास्थ्य केंद्र शनिवार को अपने पुराने समय पर खुले। इससे लोगों को राहत मिली। वहीं दूसरी ओर बदले समय पर केंद्रों को नहीं चलाने पर एक बार फिर स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच विवाद पैदा होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों का समय दोपहर 12 बजे से लेकर रात 8 बजे कर दिया गया है। लेकिन शनिवार को सभी केंद्रों पर सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ओपीडी चली। इसके बाद कर्मचारियों ने केंद्रों को रोज की तरह बंद कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर अधिकारियों ने केंद्रों से संपर्क कर उनके प्रमुखों से स्पष्टीकरण मांगा। कर्मचारियों ने बताया कि वे 30 अप्रैल तक पुराने समय पर ही ओपीडी चलाएंगे। इसके बाद कोई निर्णय लेंगे। बदले समय को लेकर 30 अप्रैल को ही चंडीगढ़ में एनआरएचएम (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) के एमडी डॉ. राकेश गुप्ता के साथ बैठक है।
विज्ञापन
एनआरएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने लिखित में बदले समय में सेवाएं देने से मना कर दिया है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।
यहां हैं शहरी स्वास्थ्य केंद्र
एतमादपुर, भीम कॉलोनी, सारन, डबुआ कॉलोनी, मेवला महाराजपुर, शिवदुर्गा विहार, प्रतापगढ़, सेहतपुर, नंगला, हरी विहार, संजय कॉलोनी, भारत कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, मुजेसर, एसजीएम नगर, ओल्ड फरीदाबाद, पल्ला।